फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Consumers are bearing the brunt of the power department's shortcomings

Gorakhpur News: कमी बिजली विभाग की, खामियाजा भुगत रहे उपभोक्ता

Tue, 29 Jul 2025 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Consumers are bearing the brunt of the power department's shortcomings
लाइन मैन कम होने से फॉल्ट बनाने में हो रही देरी
विज्ञापन


गोरखपुर। बिजली निगम की कमियों का खामियाजा सीधे तौर पर उपभोक्ताओं को ही उठाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की छोटी से छोटी शिकायत को दूर करने में घंटों का समय लगता है। निगम में लाइनमैन की कमी की वजह से उपभोक्ताओं की फाल्ट से संबंधित शिकायतें दूर करने में घंटो की देरी होती है।
शहर के एक उपकेंद्र पर महज 18 लाइनमैन हैं, जिनकी आठ-आठ घंटों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाती है। यानी एक शिफ्ट में उपकेंद्र पर केवल छह लाइनमैन मौजूद रहते हैं। ऐसे में 12 से 15 हजार उपभोक्ताओं की जिम्मेदारी 6 लाइनमैन उठाते हैं। सार्वजनिक फॉल्ट के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने में काफी समय लगता है लेकिन बिजली निगम उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर उदासीन है। वहीं अभियंता, निगम की कमियों को लेकर उपभोक्ता को ही जिम्मेदार ठहराते हैं।
विज्ञापन

विद्युत मजदूर संविदा संगठन के अध्यक्ष अजय शाही ने बताया कि बिजली निगम के पास नियमित लाइनमैन 100 से भी कम हैं। निगम संविदा लाइनमैन के भरोसे चल रहा है। बिजली निगम के पास करीब 550 लाइन मैन हैं, जिनमे से 450 से अधिक संविदा लाइन मैन हैं। शहर में रोजाना करीब 200 से ज्यादा सार्वजनिक व उपभोक्ताओं के फॉल्ट की शिकायतें आती हैं। यही वजह है कि उपभोक्ताओं की समस्या के निस्तारण में घंटों का समय लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed