फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Construction of integrated divisional office will start from November in the tube well complex.

Gorakhpur News: नलकूप परिसर में नवंबर से शुरू होगा एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण

Tue, 28 Oct 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Construction of integrated divisional office will start from November in the tube well complex.
269.63 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण, नवंबर 2028 तक पूर्ण करने का लक्ष्य
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित सिंचाई विभाग के नलकूप परिसर में प्रस्तावित अत्याधुनिक एकीकृत मंडलीय कार्यालय के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने शासन से नलकूप परिसर के आवासों और कार्यालयों को ध्वस्त कराने की अनुमति मांगी है। योजना के अनुसार नवंबर के पहले पखवाड़े में ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा, ताकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों परियोजना का शिलान्यास कराया जा सके।
जीडीए अधिकारियों के अनुसार, नलकूप परिसर के सभी 69 आवासों को प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं लोहिया और वसुंधरा में शिफ्ट किया जा रहा है। कर्मचारियों को आवंटन पत्र सौंपे जा रहे हैं, ताकि वे बिजली, पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए आवेदन कर सकें। जिन कर्मचारियों ने जीडीए की कॉलोनी में आवास लेने से इन्कार किया है, वे एचआरए लेकर निजी मकान किराए पर ले सकेंगे। हालांकि, कॉलोनी में रहने वालों का एचआरए सीधे प्राधिकरण को देय होगा। इसी क्रम में नलकूप परिसर में संचालित कार्यालयों को भी शहर के व्यस्त क्षेत्र गोलघर स्थित जीडीए टावर में स्थानांतरित किया जा रहा है। जीडीए टावर के चौथे, पांचवें और छठे तल पर इन कार्यालयों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

जीडीए के मुताबिक, रेलवे स्टेशन के निकट स्थित 13.53 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण गुरुग्राम की फर्म मेसर्स इंद्रजीत मेहता कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है। लगभग 269.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना को 30 नवंबर 2028 तक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed