{"_id":"671eb66173d53c087c075c14","slug":"gorakhpur-news-construction-of-deoria-road-completed-by-boating-preparation-for-inauguration-by-cm-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-729905-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकायन से देवरिया रोड का निर्माण पूरा, सीएम से लोकार्पण की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकायन से देवरिया रोड का निर्माण पूरा, सीएम से लोकार्पण की तैयारी
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल इलाके के नौका विहार (नौकायन) को देवरिया बाईपास सड़क से दो जगह जोड़ने वाले 2.5 किमी लंबे फोरलेन का काम करीब पूरा हो गया है। इस मार्ग पर एप्रोच, डिवाइडर सहित अन्य कार्य अंतिम चरण में हैं। पीडब्ल्यूडी जल्द इस सड़क को मुख्यमंत्री से लोकार्पण की तैयारी में जुटा है।
रामगढ़ताल के नौका विहार से देवरिया बाईपास को दो जगह पर फोरलेन रोड से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए 2.5 किमी लंबा फोरलेन बनाया गया है। इसका काम करीब पूरा हो चुका है। पुलिया पर एप्रोच, डिवाइडर और स्ट्रीट लाइट का काम किया जा रहा है। नौकायन से बिजली सब स्टेशन के सामने तक स्ट्रीट लाइट और डिवाइडर का काम पूरा होने के बाद गोलंबर बनाया जा रहा है।
देवरिया बाईपास तिराहा तक जाने वाली सड़क का काम पूरा हो, इसके लिए डिवाइडर के बीच में विक्टोरिया स्ट्रीट लाइट व आकर्षक पौध लगाए जा रहे हैं। रोड पर आवागमन शुरू होने के बाद तारामंडल और भगत चौराहा क्षेत्र के करीब डेढ़ से दो लाख की आबादी को सहूलियत मिलेगी। इसका फायदा नौकायन और वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जाने वाले पर्यटकों को मिलेगा। लोग आसानी से चिड़ियाघर जा सकेंगे। पीडब्ल्यूडी से जुड़े लोगों ने बताया कि दिवाली के बाद सड़क का लोकार्पण मुख्यमंत्री से कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
-- -
जलभराव से मिली निजात
पहले बौद्ध संग्रहालय के पहले और चिड़ियाघर जाने वाले मार्ग पर पानी भरा जाता था। जबकि नौका विहार से वाणिज्य कर विभाग के कार्यालय की ओर से जाने वाले मार्ग पर भी पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोगों को अब इससे राहत मिलने के आसार हैं।
-- --
16 मार्च 2023 से शुरू हुआ था काम
पीडब्ल्यूडी ने 67.35 करोड़ की लागत से बन रहे फोरलेन का काम 16 मार्च 2023 को शुरू किया था। 30 जून 2024 को काम पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन, कुछ जगहों पर तकनीकी दिक्कत के चलते उसको पूरा करने में समय लग गया।
-- -
पर्यटकों को मिलेगी सुविधा
नौका विहार से देवरिया बाईपास की ओर जाने वाली सड़क पूरी होने से पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। चिड़ियाघर जाने वाले लोगों को रामगढ़ताल के नौका विहार केंद्र तक जाने में सुविधा होगी।