{"_id":"680e830c6c123a2d320cc91b","slug":"gorakhpur-news-constable-slaps-shop-employee-several-times-over-boating-video-goes-viral-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-916347-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकायन पर सिपाही ने दुकान के कर्मचारी को मारे कई थप्पड़, जानिए 'खाकी' पर क्यों लगा ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकायन पर सिपाही ने दुकान के कर्मचारी को मारे कई थप्पड़, जानिए 'खाकी' पर क्यों लगा ये आरोप
Mon, 28 Apr 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:48 AM IST
सार
नौकायन स्थित चाय की दुकान हाॅट स्पेशल पर बुद्ध विहार पार्ट सी निवासी विवेक पटवा काम करता है। थाने पर की गई शिकायत में उसने बताया कि 24 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे दुकान पर बर्तन धुल रहा था। इसी समय नौकायन चौकी के तीन सिपाही वहां आए और पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
वायल फोटो
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
रामगढ़ताल क्षेत्र में सिपाहियों का एक दुकान के कर्मचारी पर थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के नौकायन पर बृहस्पतिवार रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि देर रात तक दुकान खुलने के कारण सिपाही बंद कराने पहुंचे थे। इसके बाद कर्मचारी की पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित की ओर से थाने में शिकायत की गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नौकायन स्थित चाय की दुकान हाॅट स्पेशल पर बुद्ध विहार पार्ट सी निवासी विवेक पटवा काम करता है। थाने पर की गई शिकायत में उसने बताया कि 24 अप्रैल की रात लगभग 12 बजे दुकान पर बर्तन धुल रहा था। इसी समय नौकायन चौकी के तीन सिपाही वहां आए और पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन
विवेक पटवा ने बताया कि दुकान का सामान समेट कर बर्तन साफ कर रहा है। आरोप है कि यह सुनते ही सिपाही ने दुकान से बाहर खींचा और कई थप्पड़ जड़ दिए। इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सभी को समय से दुकान बंद करना है। यदि किसी सिपाही ने किसी को मारा है तो यह गलत है। शिकायत मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।