फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Congress party gave a check of Rs 10 lakh to the family of Prabhat Pandey.

Gorakhpur News: प्रभात पांडेय के परिजनों को कांग्रेस पार्टी ने दिया 10 लाख का चेक

Tue, 24 Dec 2024 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Congress party gave a check of Rs 10 lakh to the family of Prabhat Pandey.
सहजनवां/पिपरौली। कांग्रेस कार्यकर्ता रहे प्रभात पांडेय के घर शोक जताने सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्वी जोन प्रभारी केशवचंद यादव की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। हालांकि, पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को आना था, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर दूसरी टीम भेजी गई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभात के पिता दीपक पांडेय से मुलाकात कर घटना पर शोक जताते हुए 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया। आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। चर्चा है कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी आएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी की तरफ विधानसभा लखनऊ के घेराव के दौरान कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत हो गई थी। पिछले सप्ताह मृतक के पिता दीपक पांडेय से राहुल गांधी ने फोन पर बात की थी। सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आने की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ता सहजनवां पहुंच गए। हालांकि दोपहर में प्रदेश उपाध्यक्ष केशवचंद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह और आलोक प्रसाद पहुंचे और निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान व अन्य पदाधिकारियों के साथ सभी देईपार गांव पहुंचे। प्रभात के पिता दीपक पांडेय से बात कर घटना पर शोक जताया और पार्टी की तरफ से 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम, पूर्व विधायक अंबिका सिंह, सहला अहलारी, सिद्धार्थनगर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष काजी सुहैल, बस्ती के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार पांडेय, त्रिभुवन मिश्र, अमरेंद्र मल्ल, ग्राम प्रधान चंद्रभूषण पांडेय, राकेश यादव, श्रवण कुमार पांडेय, मनोज यादव, आलोक शुक्ला, राजेश त्रिपाठी, साबिया शब्दपोश, ज्ञान पांडेय, संजय सिंह, गब्बूलाल प्रजापति, प्रेमलता चतुर्वेदी, दिलीप निषाद ,ऋषिचंद गुप्ता, तौकीर आलम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
बहन की पढ़ाई और कन्यादान तक का खर्च उठाएगी पार्टी
निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पार्टी परिवार के साथ है। प्रभात के बहन की पढ़ाई से लेकर कन्यादान तक का खर्च कांग्रेस पार्टी उठाएगी। साथ ही परिवार का पूरा खर्च भी उठाएगी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर इस परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। अभी और भी सहायता दी जाएगी। पार्टी के अपने निष्ठावान कार्यकर्ता के घरवालों के साथ पूरी तरह से खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed