फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Congress leader under house arrest even before going to Lucknow for assembly siege

Gorakhpur News: विधानसभा घेराव को लखनऊ जाने से पहले ही कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट

Wed, 18 Dec 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 18 Dec 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Congress leader under house arrest even before going to Lucknow for assembly siege
गोरखपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में बुधवार को विधानसभा घेराव के आह्वान पर प्रदेश भर से कांग्रेसी लखनऊ जाने के लिए रवाना हो गए। वहीं बहुत से कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने लखनऊ जाने से पहले पहले हाउस अरेस्ट कर लिया। इसमें एनएसएयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार पांडेय, देवेंद्र कुमार निषाद और अशोक कश्यप शामिल हैं। हाउस अरेस्ट नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया।
विज्ञापन


एनएसएयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित ने बताया कि बुधवार की सुबह उनको इंटरसिटी से लखनऊ के अपने साथियों के साथ रवाना होना था। मंगलवार की शाम करीब सात बजे रामगढ़ताल थाने की पुलिस उनके घर पहुंच कर हाउस अरेस्ट कर ली। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग के बस्ती मंडल प्रभारी देवेंद्र कुमार निषाद और फिशरमैन कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कश्यप अपने साथियों के साथ रात में ही लखनऊ जाने की योजना में थे। इससे पहले ही झरना टोला चौकी की पुलिस ने उनको घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस तानाशाही रवैये से हम डरने वाले नहीं है। उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed