फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Congress: Big leaders maintained silence, fight for post became personal

कांग्रेस: बड़े नेताओं ने साध ली चुप्पी, पद की लड़ाई हुई व्यक्तिगत

Wed, 23 Jul 2025 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Congress: Big leaders maintained silence, fight for post became personal
जिलाध्यक्ष की अगुवाई में हुई बैठकर हमलावरों की गिरफ्तारी की हुई मांग
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से गोला के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष जय प्रकाश तिवारी ने भेजी अफसरों को तहरीर

गोरखपुर। कांग्रेस में छिड़ी रार अब व्यक्तिगत दुश्मनी का आधार बनती जा रही है। बड़े नेताओं ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज करा चुके हैं। सोमवार को जिलाध्यक्ष की अगुवाई में जहां एक पक्ष ने बैठक कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग उठाई, वहीं दूसरे पक्ष से इस बार गोला के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी ने भी पिटाई का आरोप लगाते हुए अफसरों को व्हाट्सएप से तहरीर भेजी है।
आज जिलाध्यक्ष की अगुवाई में एसएसपी से मिलेंगे पदाधिकारी
कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच हुई मारपीट के मामले में चर्चा के लिए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई थी। इसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पीसीसी सदस्य आलोक शुक्ल पर पार्टी दफ्तर के सामने हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई। इस संबंध में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एसएसपी से मिलकर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि 11 दिन के भीतर पार्टी दफ्तर व बाहर मारपीट की दो घटनाएं हो चुकी हैं। बीते 10 जुलाई को कार्यालय में ही अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष गौतम के साथ मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। तहरीर भी दी गई लेकिन पुलिस ने अब तक केस दर्ज नहीं किया है। इसके बाद 20 जुलाई को पार्टी के कार्यक्रम में हंगामा हुआ। इसमें भी पुलिस ने हंगामा करने वालों की जगह जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं-कार्यकर्ताओं पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी न होने की दशा में कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। जिला उपाध्यक्ष गोरखलाल श्रीवास्तव, श्रवण पांडेय व वरिष्ठ नेता नवीन सिन्हा ने कहा कि पुलिस यदि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार नहीं करती है तो वे अभी कोई और बड़ी घटना अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में उपाध्यक्ष श्रीश उपाध्याय, महासचिव कालंजय तिवारी, अमित तिवारी, वरिष्ठ नेता ज्ञान पांडेय, ज्ञानेंद्र शाही, राजीव पांडेय व प्रवीण तिवारी, पूर्व प्रदेश सचिव प्रमोद नायक, वरिष्ठ नेता विवेक श्रीवास्तव, विनोद पांडेय एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

--
गोला के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने व्हाट्सएप पर भेजी तहरीर
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी और ऊरुवा ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी के बीच चल रहे विवाद में एक नई इंट्री गोला ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी की भी हो गई है। मंगलवार को पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने व्हाट्सएप पर पुलिस अफसरों को तहरीर भेजकर आरोप लगाया कि बीते 20 जुलाई को हुई मारपीट के दौरान जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने उन्हें धक्का दे दिया और फिर आलोक शुक्ल व विनोद पांडेय ने पिटाई कर दी। उनका कहना है कि इस मारपीट में उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है। बड़हलगंज के एक अस्पताल में उन्होंने अपना डॉक्टरी मुआयना कराकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed