फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Confidence increased after getting respect from CM...work will be done with double enthusiasm

Gorakhpur News: सीएम से सम्मान पाकर बढ़ा आत्मविश्वास..दोगुने उत्साह होगा काम

Sun, 22 Dec 2024 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Confidence increased after getting respect from CM...work will be done with double enthusiasm
गोरखपुर। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री से सीसीएल कैश क्रेडिट लिंकेज प्रमाण पत्र पाकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि समूह को ऋण और और सम्मान मिलने से आत्मनिर्भरता को बढ़ेगी ही आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब अपने कार्य को दोगुने उत्साह के साथ करेंगी। समूह के नाम को और आगे ले जाएंगी।
विज्ञापन

---
2.2 करोड़ का बिजली का बिल जमा करवा चुकी है महिमा
पिपरौली के हरदिया गांव की रहने वाली महिमा गुप्ता पिछले चार सालों से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। गांव की 11 महिलाओं के साथ मिलकर शक्ति प्रेरणा स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिला विद्दुत सखी का काम करती है। गांव के साथ ही आसपास के गांवों में जाकर लोगों को बिजली के बिलों की जांच कर उन्हें भरवाने का काम करती हैं। महिमा ने बताया कि विद्दुत सखी बनने के बाद रोजगार के साथ ही लोगों के बीच पहचान मिली है। अब मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित होने के बाद उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन


सूई- धागा नाम से बना सहायता समूह बन गई पहचान
महराजगंज की रहने वाली मंजू देवी सूई- धागा नाम से स्वयं सहायता समूह संचालित करती है। इनके समूह में कुल 11 महिलाएं अगरबत्ती- मोमबत्ती बनाने का कार्य कर अपनी पहचाना बना रही है। मंजू देवी ने कहा कि लखपति दीदी बनने पर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है। ग्रामीण महिलाओं काे रोजगार के कम ही अवसर मिलते थे, लेकिन इस योजना से ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार की राह आसान हो गई है। लखपति दीदी बनने की खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोना- पत्तल के कारोबार ने बना दिया लखपति दीदी
सहजनवां की रहने वाली संगीता देवी 12 महिलाओं के साथ मिलकर गत्ते के दोना- पत्ते बनाने का कारोबार कर रही हैं। दो वर्षों में काम में एक लाख से ज्यादा का टर्न ओवर हाेने लखपति दीदी बनने का अवसर मिला। संगीता ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से प्रशस्तिपत्र मिलने पर समाज में नाम के साथ ही काम को सराहना मिल रही है। आगे दोगुने उत्साह के साथ हम सभी मिलकर इस कार्य को करेंगे।


ब्लॉक पर कैंटीन खुलने के घर की कमाई का साधन बढ़ा


खजनी की रहने वाली रीना देवी साबरमती प्रेरणा समूह के नाम से समूह संचालित करती है। समूह के माध्यम से 12 महिलाओं के घर के खर्च चल रहे है। रीना ने बताया कि कोविड के बाद घर में कमाई का जरिया नही था, समूह से जुड़ने के बाद हम सभी को आमदनी का जरिया मिला है। ब्लाॅक में कैंटीन के संचालन कर पिछले डेढ़़ साल में लखपति दीदी बन गई हूं। सम्मान मिलने से काम में उत्साह बढ़ा है, लोगों के बीच पहचान मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed