फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Condition of one of the injured in the cylinder leakage incident deteriorated, admitted to medical college

Gorakhpur News: सिलेंडर लिकेज की घटना में लगी से एक की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Fri, 13 Jun 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Condition of one of the injured in the cylinder leakage incident deteriorated, admitted to medical college
महुअवा उर्फ कटेया गांव में प्रीति भोज के लिए खाना बनाते समय हुई थी घटना
विज्ञापन

जगदीशपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के महुअवा उर्फ कटेया गांव में बुधवार को सिलिंडर में लीकेज से लगी आग से झुलसे नौ लोगों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई है। उसका इलाज अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

कटेया गांव निवासी श्रीराम निषाद के घर बुधवार सुबह मुंडन कार्यक्रम था। बुधवार दोपहर बाद प्रीतिभोज के लिए भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर के पाइप में लीकेज की वजह से आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों सहित नौ लोग झुलस गए। आनन-फानन में चार को जिला अस्पताल तो पांच को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की देर रात डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी राजकरन नय्यर, एडीएम सिटी अंजनी सिंह, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव, नायब तहसीलदार प्रदुम्न सिंह ने जिला अस्पताल जाकर पीड़ितों का हाल जाना। बृहस्पतिवार को झुलसे लोगों में से कमलेश विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं अन्य झुलसे लोगों की स्थिति में सुधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed