फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, Computer operator accused of fraud in PM Awas Yojana arrested

Gorakhpur News: पीएम आवास योजना में जालसाजी का आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार- सात लोगों ने की थी शिकायत

Thu, 27 Mar 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, Computer operator accused of fraud in PM Awas Yojana arrested
पीएम आवास दिलाने के नाम पर जालसाजी का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : स्त्रोत-पुलिस

गोरखपुर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मानबेला में मकान दिलाने के नाम पर जालसाजी के आरोपी अभय साहनी को चिलुआताल पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की मानें तो अभय डूडा (नगरीय विकास अभिकरण) में ही कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

विज्ञापन


गोरखपुर के अलावा महराजगंज, संतकबीरनगर से आए सात लोगों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जालसाजी की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के निर्देश पर चिलुआताल पुलिस ने केस दर्ज किया था। जांच के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभय साहनी पिपराइच थाना क्षेत्र के रिठिया गांव का मूल निवासी है। पीड़ितों ने पुलिस को बताया था कि उनकी रिश्तेदारी मानबेला में है, वहीं पर अभय साहनी से मुलाकात हुई। आरोपी ने बताया कि मानबेला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाए जा रहे हैं। वह संबंधित डूडा कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत लोगों को मानबेला में आवास दिलवा चुका है। अभी इस समय केवल अनुसूचित वर्ग के लोगों के लिए मकान का फॉर्म भरा जा रहा है। आरोप है कि फॉर्म भरने के नाम पर अभय साहनी ने 06 मई 2022 को प्रत्येक व्यक्ति से दस-दस हजार रुपये लिए।

अभय साहनी के स्वलिखित प्रमाण भी साक्ष्य के रूप में उपलब्ध हैं। फॉर्म भरने के एक माह बाद से अभय साहनी पंद्रह हजार रुपये लेखपाल जांच के नाम पर फोन कर मांगने लगा। उसने बताया गया कि लेखपाल जांच होने के बाद आवास जल्दी से मिल जाएगा। इसके बाद सभी ने 15-15 हजार रुपये दे दिए।

लेखपाल जांच होने के बाद से जब अभय साहनी से आवास के बारे में पूछा गया तो वह टालमटोल करने लगा। फिर एक दिन उसने फोन कर कहा कि आप लोगों का नाम आवास आवंटन लिस्ट में आ गया है। इसके लिए 30-30 हजार रुपये और देने पड़ेंगे। आवास की कुल लागत रुपये में से ये 30-30 हजार रुपये घट जाएंगे। 27 जुलाई 2023 को सभी से कुल 2.10 लाख रुपये ले लिए।

इन पीड़ितों के साथ हुई जालसाजी
बेलीपार के बेला निवासी गजेंद्र कुमार, अमरजीत, संतकबीरनगर के मेहंदावल थाना क्षेत्र के ठाठर निवासी संगीता देवी पत्नी चंद्रकेश, रीना देवी पत्नी ओमप्रकाश, बांसगांव के भुसवल निवासी उषा देवी पत्नी अनिल, महराजगंज के नए गांव निवासी मांडवी पत्नी राकेश सहित सात लोगों से जालसाजी हुई है।


पीएम आवास योजना के नाम पर चिलुआताल थाने में जालसाजी का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। अन्य की भूमिका की जांच चल रही है: जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed