फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Complete the construction of overbridges by increasing the number of workers

Gorakhpur News: मजदूरों की संख्या बढ़ाकर पूरा कराएं ओवरब्रिजों का निर्माण

Fri, 09 May 2025 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 09 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Complete the construction of overbridges by increasing the number of workers
कमिश्नर-डीएम ने खजांची समेत तीन ओवरब्रिजों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग और वन विभाग से समन्वय बनाकर काम पूरा कराने के निर्देश
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने डीएम कृष्णा करुणेश और सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी के साथ बृहस्पतिवार को गोरखनाथ, बरगदवां और खजांची ओवरब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर ने श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

पिछले दिनों शहर आए मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान ओवरब्रिजों के निर्माण की सुस्त गति पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार दोपहर में कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीएम कृष्णा करुणेश और सीडीओ शास्वत त्रिपुरारी ने बरगदवा-कौआबाग जेल बाईपास फोरलेन का निरीक्षण किया। अफसर खजांची चौराहा के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर पहुंचे। कमिश्नर ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग व जल निगम से समन्वय बनाकर कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराएं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्यों को समय सीमा के अंदर पूरा कराने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed