फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Complete all preparations for GIDA Foundation Day today, take special care of visitors: DM

गीडा स्थापना दिवस की आज पूरी कर लें सभी तैयारियां, आगंतुकों का रखें खास ख्याल : डीएम

Fri, 29 Nov 2024 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Complete all preparations for GIDA Foundation Day today, take special care of visitors: DM
गोरखपुर। गीडा के स्थापना दिवस 30 नवंबर के लिए चल रहीं तैयारियों का बृहस्पतिवार को डीएम, एसएसपी और सीडीओ ने निरीक्षण किया। गीडा सीईओ ने हेलीपैड, मंच, प्रदर्शनी पंडाल से लेकर वाहन पार्किंग स्थल तक चल रही तैयारियों से अवगत कराया। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी तैयारियां शुक्रवार तक पूरी कर ली जाएं।
विज्ञापन

स्थापना दिवस समारोह का मुख्यमंत्री 30 नवंबर को उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय आयोजन में प्रदेश भर के उद्यमियों के अलावा यूपी में निवेश करने वाले पेप्सिको, कोका कोला, अदाणी समूह समेत 15 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि भी आएंगे। इसके लिए भव्य तैयारियां चल रही हैं। बृहस्पतिवार को डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्राेवर, सीडीओ संजय कुमार मीना ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने गीडा सीईओ को निर्देश दिए कि जो भी तैयारियां बची हैं, उसे शुक्रवार दोपहर तक हर हाल में पूरा करा लें। उद्यमियों और कार्यक्रम में आ रहे अतिथियों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। एसएसपी ने सुरक्षा उपायों को लेकर चर्चा की। इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. आरडी पांडेय, विशेष कार्याधिकारी व एसडीएम अनुपम मिश्र, अधिशासी अभियंता अजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed