{"_id":"68b5f8722891708d820c10fd","slug":"gorakhpur-news-complaint-about-cooking-meat-of-a-big-animal-sample-taken-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1057341-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बड़े जानवर का मांस पकाए जाने की शिकायत, लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बड़े जानवर का मांस पकाए जाने की शिकायत, लिया सैंपल
विज्ञापन
सरदारनगर। करमहा ओवरब्रिज के नीचे एक घुमंतू नट जाति के परिवार की तरफ से अपनी मां के ब्रह्मभोज में बड़े जानवर का मांस पकाए जाने की शिकायत पर चौरीचौरा पुलिस हरकत में आ गई। डिप्टी सीबीओ डॉ. शिव नारायण के सहयोग से इसके सैंपल लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, घुमंतू नट जाति के एक व्यक्ति की मां का बीते दिनों निधन हो गया था। उनकी परंपरा के अनुसार 40 दिन बाद ब्रह्मभोज का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि वहां बड़े जानवर का संदिग्ध मांस पकाया जा रहा है। पुलिस वहां पहुंची और डिप्टी सीबीओ को भी बुला लिया गया। वहां से मांस का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। चौरीचौरा थाने के सीओ अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।