{"_id":"67070f02d9b3a859b30fa807","slug":"gorakhpur-news-committee-will-investigate-the-viral-video-of-doctors-dancing-with-dancers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-712085-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नर्तकियों के साथ डॉक्टरों के डांस के वायरल वीडियो की जांच करेगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नर्तकियों के साथ डॉक्टरों के डांस के वायरल वीडियो की जांच करेगी कमेटी
विज्ञापन
गोरखपुर। जन्मदिन पार्टी में नर्तकियों साथ इंटर्न एवं जूनियर डॉक्टरों के डांस करने से संबंधित वायरल हुए वीडियाे की जांच के लिए कार्यकारी निदेशक ने जांच समिति गठित करने का निर्णय है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर इसमें शामिल लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
एम्स के इंटर्न एवं जूनियर डॉक्टरों का चार नर्तकियों के साथ डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को जन्मदिन पार्टी में डॉक्टर एकत्र हुए थे और किसी ने उनकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दी। एम्स के बाहर जाकर पार्टी करने की अनुमति भी नहीं ली गई थी। बताया जा रहा है कि पार्टी में कुछ छात्राएं भी कुछ देर के लिए गई थी। मामला संज्ञान में आने पर एम्स प्रशासन ने इस कृत्य को अनुचित ठहराते हुए इसे गंभीरता से लिया है। कार्यकारी निदेशक के निर्देश पर मामले की जांच के लिए जांच कमेटी गठित की जाएगी।
कोट
जन्मदिन पार्टी के वायरल हुए वीडियो की जांच के लिए कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया है। जांच की रिपोर्ट में पाए गए दोषियों पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी। जिससे आगे इस तरह की घटनाएं दोहराई नहीं जाए।
विज्ञापन
डॉ. अरूप मोहंती, मीडिया प्रभारी एम्स