{"_id":"6813cd456ee23e6be90dfbfd","slug":"gorakhpur-news-cmo-gave-instructions-to-repair-the-damaged-building-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-921460-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएमओ ने खराब भवन की मरम्म्त कराने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएमओ ने खराब भवन की मरम्म्त कराने का दिया निर्देश
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में नवाचार और सेवा सुदृढ़ीकरण पर जोर
सीएमओ ने सीएचसी और पीएचसी का किया निरीक्षण
गोरखपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा ने बृहस्पतिवार को गोला सीएचसी और उरुवा पीएचसी का निरीक्षण किया। गोला सीएचसी में उपकरणों की कमी मिलने पर जाने पर अधीक्षक को शीघ्र मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए गए। वहीं ऊरवा पीएचसी में मरीजों की भीड़ और भवन की खराब स्थिति देख कर मरम्मत के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए।
इससे पहले बुधवार की शाम को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी राज मणि वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले भर में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा नवाचारों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. राजेश झा ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रचार-प्रसार की रणनीति बनाई जा रही है जिससे आमजन सामान्य बीमारियों के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचें और केवल विशेषज्ञ सेवाओं के लिए जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज जाएं। सीएमओ ने बताया कि नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों और उच्च संस्थानों पर प्रचार सामग्री लगवाई जा रही है जिससे मरीजों को उचित मार्गदर्शन मिल सके। बैठक में जिला अस्पताल के नवागत प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय का स्वागत भी किया गया।
खराब ब्लॉकों को दी चेतावनी
बैठक के दौरान परिवार नियोजन कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टेलीकंसल्टेशन, राष्ट्रीय कार्यक्रमों और अन्य प्रमुख सेवाओं के बारे में चर्चा की गई। इसमें जिन ब्लॉक या कार्यक्रमों का प्रदर्शन खराब मिला उन्हें सीएमओ ने चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
गोला सीएचसी के चिकित्सक हुए निलंबित
सीएमओ ने बताया कि गोला सीएचसी के चिकित्सक डॉ. तनवीर असलम अंसारी की लगातार अनुपस्थिति को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी। प्रदेश भर में ड्यूटी के दौरान नशा करने और राष्ट्रीय कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने वाले 15 डॉक्टरों पर कार्रवाई डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर की गई है। उसी के क्रम में डॉ. तनवीर का निलंबन हुआ है।