फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CM Yogi will distribute interest free loans to 2500 youth today

Gorakhpur News: 2500 युवाओं को आज ब्याजमुक्त ऋण वितरित करेंगे सीएम योगी

Thu, 06 Mar 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CM Yogi will distribute interest free loans to 2500 youth today
बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होगा कार्यक्रम, गोरखपुर-बस्ती मंडल के युवा उद्यमियों में 125 करोड़ रुपये का ऋण वितरित होगा
विज्ञापन

बुधवार शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर सीएम ने किया गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल के युवाओं को ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें स्वावलंबन और रोजगार प्रदाता बनने का मंत्र देंगे। दोनों मंडलों के 2500 लाभार्थियों को उद्यमी बनाने के लिए सीएम युवा योजना के तहत 125 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त लोन वितरित किया जाएगा। कुछ लाभार्थियों को मुख्यमंत्री अपने हाथ से ऋण धनराशि का चेक सौंपेंगे।

सीएम योगी बुधवार की शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किया। सीएम बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह जाएंगे। जहां गोरखपुर-बस्ती मंडलों के 2100 ओडीओपी लाभार्थियों को उनके उद्यम और हुनर कौशल को बढ़ाने के लिए टूलकिट का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम युवा योजना (मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास योजना) युवाओं को उद्यम की तरफ उन्मुख कर उन्हें स्वावलंबी और रोजगार प्रदाता बनाने की दूरदर्शी व महत्वकांक्षी योजना है। यह योजना मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में भी शामिल है। सीएम युवा योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष तक की आयु वाले युवाओं को उद्यम स्थापना के लिए प्रथम चरण में 5 लाख रुपये तक ब्याजमुक्त ऋण चार वर्षों के लिए देने का प्रावधान है। साथ ही ऋण धनराशि पर 10 प्रतिशत अनुदान प्रदान किए जाने का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त उद्योग एचपी सिंह के अनुसार सीएम युवा योजना के तहत गोरखपुर मंडल में 1700 लाभार्थियों का चयन किया गया है। इन्हें उद्यम लगाने को 85 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि वितरित की जाएगी। बस्ती मंडल में इस योजना के अंतर्गत 800 चयनित लाभार्थियों को 40 करोड़ रुपये की ऋण धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed