{"_id":"679bdd1d11198dae6209d4be","slug":"gorakhpur-news-cm-yogi-will-come-today-will-meet-the-former-king-of-nepal-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-825236-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज आएंगे सीएम योगी, नेपाल के पूर्व नरेश से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज आएंगे सीएम योगी, नेपाल के पूर्व नरेश से करेंगे मुलाकात
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम को पत्नी के साथ पहुंचे पूर्व नरेश, आज गुरु गोरखनाथ का करेंगे दर्शन पूजन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर बाद शहर आएंगे। वे शनिवार की सुबह जनता दर्शन के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे। उधर, नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र विक्रम शाह पत्नी के साथ बृहस्पतिवार देर शाम पहुंच गए। वे शुक्रवार को गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे और सीएम योगी से मुलाकात करेंगे।
सीएम योगी दोपहर करीब ढाई बजे आएंगे। वे गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करेंगे। वहीं, नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र विक्रम शाह भी बृहस्पतिवार को गोरखपुर पहुंच गए। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे वे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे और गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करेंगे। पहली बार गोरखपुर आ रहे पूर्व नरेश करीब एक घंटे तक मंदिर में रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात होगी। पूर्व नरेश यहां से रामलला का दर्शन करने अयोध्या भी जाएंगे। वे प्रयागराज महाकुंभ में भी जा सकते हैं। मुख्यमंत्री और नेपाल के पूर्व नरेश के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को नेपाल से आई खिचड़ी चढ़ाई गई थी। गोरक्षपीठ की ओर से नेपाल की सुख-शांति लिए विशेष प्रसाद भेजा गया था। अब नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र विक्रम शाह के आगमन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।