{"_id":"6722a6ab89d48c947d0bd704","slug":"gorakhpur-news-cm-yogi-will-celebrate-diwali-among-vantangiya-community-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-732911-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वनटांगिया समुदाय के बीच आज दिवाली मनाएंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वनटांगिया समुदाय के बीच आज दिवाली मनाएंगे सीएम योगी
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह वनटांगिया समुदाय के साथ दिवाली मनाएंगे। साथ ही जिले की 74 ग्राम पंचायतों में 185 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी के स्वागत को लेकर कुसम्ही जंगल के बीच बसे जंगल तिकोनिया नंबर तीन वनटांगिया गांव में उल्लास है।
मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे तक आएंगे। वह सीधे वनटांगिया समुदाय के बीच जाएंगे और दिवाली उत्सव मनाएंगे। साथ ही जिले की 74 ग्राम पंचायतों को 185 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का दिवाली गिफ्ट भी देंगे। जल निगम (ग्रामीण) की ओर से 150.35 करोड़ रुपये की लागत से जंगल तिकोनिया नंबर तीन समेत 42 गांवों में उपलब्ध कराई गई पेयजल परियोजनाओं और वह 32 ग्राम पंचायतों में परफॉर्मेंस ग्रांट से 34.66 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का भी लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर जाएंगे, जहां शाम को दीपोत्सव में शामिल होंगे। एक नवंबर को गोरखनाथ मंदिर स्थित भीम सरोवर पर आयोजित एक दीप शहीदों के नाम, कार्यक्रम में शरीक होंगे।