फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CM Yogi reached the court of Budhiya Mai, wished happiness and prosperity for the people of the state.

Gorakhpur News: बुढ़िया माई के दरबार पहुंचे सीएम योगी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

Tue, 30 Sep 2025 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CM Yogi reached the court of Budhiya Mai, wished happiness and prosperity for the people of the state.
नवरात्र के दौरान सोमवार को बुढ़िया माता मंदिर परिसर का भ्रमण के दौरान बच्चों को चॉकलेट देकर दुल
सीएम ने दिए मंदिर के तालाब पर झूला पुल की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन




गोरखपुर। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर में हाजिरी लगाई। उन्होंने मां की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।



दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर व नैसर्गिक कुंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुंड के दोनों ओर श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए सस्पेंशन ब्रिज (झूला पुल) का निर्माण कराया जाए। जिलाधिकारी दीपक मीणा को उन्होंने इसकी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




वर्तमान में श्रद्धालु नाव से कुंड पार करते हैं। मुख्यमंत्री के साथ विधायक महेंद्रपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, जगद्गुरु स्वामी संतोषाचार्य उर्फ सतुआ बाबा, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास समेत कई जनप्रतिनिधि और संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों से मिलकर बांटी चॉकलेट



सीएम योगी ने मंदिर परिसर में मौजूद बाल श्रद्धालुओं से भी आत्मीय मुलाकात की। बच्चों को उन्होंने दुलारते हुए चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री का स्नेह पाकर बच्चे गदगद हो उठे। वहीं श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच सीएम का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि बुढ़िया माई मंदिर पूर्वी उत्तर प्रदेश की लोक आस्था का बड़ा केंद्र है। लंबे समय तक उपेक्षित रहे इस मंदिर का सुंदरीकरण और बेहतर कनेक्टिविटी मुख्यमंत्री योगी की पहल पर ही संभव हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed