{"_id":"68d1b484563c9c876a0dee34","slug":"gorakhpur-news-cm-yogi-prayed-for-public-welfare-by-establishing-the-kalash-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1079444-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कलश स्थापना कर सीएम योगी ने की लोक कल्याण की मंगलकामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कलश स्थापना कर सीएम योगी ने की लोक कल्याण की मंगलकामना
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर परिसर में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में लोक कल्याण की मंगलकामना के साथ मां जगतजननी की उपासना के विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में हुआ। सोमवार शाम गोरक्षपीठाधीश्वर ने मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की।
कलश स्थापना के पूर्व गोरखनाथ मंदिर परिसर में भव्य कलश शोभायात्रा पारंपरिक तरीके और श्रद्धाभाव से निकाली गई। शाम को गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में साधु-संतों की शोभायात्रा, परंपरागत वाद्ययंत्रों घंटा-घड़ियाल, तुरही, शंख की ध्वनियों और मां दुर्गा के जयघोष के बीच पौराणिक मान्यता वाले भीम सरोवर पर पहुंची। जहां कलश भरने और सरोवर की परिक्रमा के बाद शोभायात्रा वापस शक्तिपीठ आई। इसके बाद जल से भरा कलश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उठाया और शक्तिपीठ के गर्भगृह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वरुण देवता का आवाहन कर इसे स्थापित किया। गोरक्षपीठाधीश्वर ने सबसे पहले मां दुर्गा, भगवान शिव और गुरु गोरखनाथ के शस्त्र त्रिशूल को प्रतिष्ठित करके गौरी-गणेश की आराधना की। इसके साथ ही दुर्गा मंदिर (शक्तिपीठ) के गर्भगृह में श्रीमददेवीभागवत का पारायण पाठ एवं श्रीदुर्गासप्तशती के पाठ का भी शुभारंभ हो गया। पाठ के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।