फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CM Yogi did cow service, took blessings of Guru and went out in the election campaign

Gorakhpur News: सीएम योगी ने की गोसेवा, गुरु का आशीर्वाद ले निकले चुनाव प्रचार में

Fri, 31 May 2024 05:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CM Yogi did cow service, took blessings of Guru and went out in the election campaign
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के प्रचार के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने रोज की तरह गोसेवा में भी समय बिताया और मंदिर में आए कई श्रद्धालुओं के बच्चों को आशीर्वाद के साथ चाकलेट दिया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में प्रचार के बाद सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में ही रात्रि प्रवास कर रहे थे। बुधवार को उन्होंने गोरखपुर मंडल में चार चुनावी सभाओं को संबोधित किया तो शाम को रोड शो की अगुवाई करने के बाद रात में प्रवास किया। बृहस्पतिवार सुबह उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए सीएम गोशाला पहुंचे और गोवंश को गुड़-रोटी खिलाकर उनकी सेवा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed