फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CM will install the urn in Gorakhnath temple, procession in the evening

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में सीएम करेंगे कलश स्थापना, शाम को शोभायात्रा

Thu, 03 Oct 2024 06:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CM will install the urn in Gorakhnath temple, procession in the evening
गोरखपुर। शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा पर बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे गोरखनाथ मंदिर में परंपरागत कलश शोभायात्रा निकलेगी। यह यात्रा मंदिर के परंपरागत सैनिकों की सुरक्षा में निकलेगी जिसमें सभी साधु-संत, पुजारी, योगी, वेदपाठी बालक, पुरोहित एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। कलश शोभायात्रा के समापन पर भीम सरोवर के पवित्र जल से पूरित कलश की स्थापना मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्ति मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कलश की स्थापना करेंगे। इसके साथ मां भगवती की विशेष उपासना का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर में होने वाले पारंपरिक अनुष्ठान के बारे में मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि कलश यात्रा में शिव-शक्ति और महायोगी गोरखनाथ के अस्त्र त्रिशूल को मंदिर के मुख्य पुजारी लेकर चलेंगे। परंपरा के अनुसार त्रिशूल लेकर चलने वाले को 9 दिन मंदिर में ही रहना होता है। उन्होंने बताया कि मठ में शारदीय नवरात्रि में प्रतिपदा 3 अक्तूबर से पूरे नवरात्रि श्रीमद् देवीभागवत की कथा एवं दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रतिदिन सुबह एवं शाम 4 बजे 6 बजे तक चलेगा। देवी-देवताओं का आह्वान के साथ पूजन-आरती होती रहेगी। 10 अक्तूबर को अष्टमी की शाम सात बजे को गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महानिशा पूजन एवं हवन करेंगे।
विज्ञापन


महानवमी को कन्या पूजन करेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर
मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि 11 अक्तूबर शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी तिथि के व्रत के साथ सुबह 11 बजे से गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुमारी कन्याओं का पांव पखारकर पूजन करेंगे। इस अवसर पर मातृ स्वरूपा कन्याओं के लिए भोज का भी आयोजन होगा और गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें दक्षिणा तथा उपहार भेंट करेंगे। बटुक भैरव के रूप में कुछ बालक भी इस पूजन अनुष्ठान में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विजयादशमी को गोरक्षपीठाधीश्वर करेंगे प्रभु श्रीराम का राजतिलक
विजयादशमी के दिन 12 अक्तूबर शनिवार की सुबह 9:15 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ, श्रीनाथ जी (गुरु गोरखनाथ) का विशिष्ट पूजन करेंगे। उसके बाद सभी देव विग्रह एवं समाधि पर पूजन होगा। दोपहर एक बजे से तीन बजे तक गोरक्षपीठाधीश्वर का तिलकोत्सव का कार्यक्रम होगा। उसके बाद शाम चार बजे से गोरक्षपीठाधीश्वर रथ पर सवार होकर मानसरोवर मंदिर में देव विग्रहों का पूजन एवं अभिषेक करेंगे। शाम 5 बजे गोरक्षपीठाधीश्वर मानसरोवर रामलीला मैदान में श्रीराम दरबार का पूजन करके प्रभु श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इस अवसर पर शाम 7 बजे से गोरखनाथ मंदिर में भंडारा का आयोजन होगा।
-
प्रमुख आयोजनों का होगा सजीव प्रसारण
गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रमुख आयोजनों का गोरखनाथ मंदिर के सोशल मीडिया प्लेटफार्म से सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। इसे श्रद्धालु मंदिर के फेसबुक पेज http://www.facebook.com/ShriGorakhnathMandir, एक्स हैंडल http://x.com/GorakhnathMndr और यू-ट्यूब http://youtube.com/ShriGorakhnathMandir पर देख सकेंगे।

-

गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर अनुष्ठान : एक नजर में
- 3 अक्तूबर, गुरुवार : नवरात्रि प्रारंभ एवं कलश स्थापना, शाम 5 बजे
- 10 अक्तूबर, गुरुवार : निशा पूजा एवं हवन, शाम 7 बजे
- 11 अक्तूबर, शुक्रवार : महानवमी व्रत, कुमारी कन्याओं का पूजन एवं भोज सुबह 11 बजे
- 12 अक्तूबर, शनिवार (विजयादशमी) : श्रीनाथ जी का विशिष्ट पूजन एवं मंदिर परिसर स्थित देव विग्रहों का पूजन सुबह 9.15 बजे। तिलकोत्सव कार्यक्रम अपराह्न एक बजे से तीन बजे तक होगा। शोभायात्रा अपराह्न चार बजे से गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर, अंधियारी बाग में देव विग्रहों का पूजन होगा। श्रीराम दरबार का पूजन एवं राजतिलक, रामलीला मैदान में शाम पांच बजे। भंडारा (प्रसाद) शाम सात बजे से गोरखनाथ मंदिर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed