{"_id":"68a235cf7b6627479201e83c","slug":"gorakhpur-news-cm-took-a-dig-at-the-mp-ravi-kishan-removed-the-encroachment-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1040645-2025-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi ने ली सांसद की चुटकी: 'रविकिशन ने हटा लिया अतिक्रमण', अब ट्रक घर के सामने से जाएगा- नहीं टूटेगा कांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi ने ली सांसद की चुटकी: 'रविकिशन ने हटा लिया अतिक्रमण', अब ट्रक घर के सामने से जाएगा- नहीं टूटेगा कांच
Mon, 18 Aug 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:34 AM IST
सार
टोरंट के हाइड्रोजन प्लांट के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे सांसद रवि किशन ने भी प्रदेश सरकार के सलाहकार और पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी की चुटकी ले ली। संबोधन के क्रम में सांसद ने अवनीश अवस्थी की तारीफ करते हुए कहा कि आप गोरखपुर मत आइएगा। आपको लखनऊ के ग्रह-नक्षत्र ही अधिक शूट करते हैं। इस पर पूरा पंडाल ठहाके मारकर हंस पड़ा।
विज्ञापन
मंच पर खड़े सीएम योगी, सांसद रवि किशन और प्रदेश सरकार के सलाहकार अवनीश अवस्थी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रिजेंसी हॉस्पिटल के लोकार्पण अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक फिर सांसद रवि किशन की चुटकी ली। सीएम ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से आवागमन में सुविधा होती है।
विज्ञापन
रविकिशन ने इस बात को समझा और डेढ़ साल पहले ही अपने आवास के सामने से अतिक्रमण हटा लिया। पहले वहां सिंगल लेन सड़क थी। अगर कोई ट्रक आता तो घर में लगे कांच टूट जाते। इसलिए रवि किशन ने फोरलेन सड़क के अलावा नाले और यूटिलिटी के लिए भी जगह छोड़ी। आज इनका घर भी सुरक्षित है और लोगों को भी आने-जाने में आसानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविकिशन का नंबर लेकर खूब बात कीजिए
खानीपुर में हाइड्रोजन प्लांट के लोकार्पण के अवसर पर भी मुख्यमंत्री ने सांसद की चुटकी ली। बोले पहले कॉल पर 16 रुपये कटते थे, अब तो कॉल का पैसा लगता नहीं, इसलिए लोग खूब बातें करते हैं। आप लोग भी रविकिशन का नंबर ले लीजिए और खूब बातें कीजिए।

लखनऊ में ही रहिए, आपके नक्षत्र वहीं शूट करते हैं
टोरंट के हाइड्रोजन प्लांट के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे सांसद रवि किशन ने भी प्रदेश सरकार के सलाहकार और पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी की चुटकी ले ली। संबोधन के क्रम में सांसद ने अवनीश अवस्थी की तारीफ करते हुए कहा कि आप गोरखपुर मत आइएगा। आपको लखनऊ के ग्रह-नक्षत्र ही अधिक शूट करते हैं। इस पर पूरा पंडाल ठहाके मारकर हंस पड़ा।
टोरंट के हाइड्रोजन प्लांट के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे सांसद रवि किशन ने भी प्रदेश सरकार के सलाहकार और पूर्व आईएएस अवनीश अवस्थी की चुटकी ले ली। संबोधन के क्रम में सांसद ने अवनीश अवस्थी की तारीफ करते हुए कहा कि आप गोरखपुर मत आइएगा। आपको लखनऊ के ग्रह-नक्षत्र ही अधिक शूट करते हैं। इस पर पूरा पंडाल ठहाके मारकर हंस पड़ा।
लोगों को निधि से पैसा नहीं देते विधायक
रिजेंसी हॉस्पिटल के लोकार्पण अवसर पर संबोधन के दौरान सीएम ने कहा कि इलाज के लिए विधायक भी अपनी निधि से 25 लाख रुपये दे सकते हैं। इसके बाद मंच पर बैठे विधायकों की तरफ देखते हुए कहा कि लेकिन देते नहीं हैं।