{"_id":"68d1b425b98565593105ab94","slug":"gorakhpur-news-cm-meets-deepaks-family-provides-assistance-of-rs-5-lakh-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1079098-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
जनता दर्शन : सीएम ने 250 लोगों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के लिए अफसरों को दिए निर्देश
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की। 250 लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रभावी निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।
सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में सीएम योगी ने एक-एक करके फरियादियों की समस्याओं को सुना। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान एक महिला ने राशन कार्ड न होने की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनकी समस्या को संवेदनशीलता से देखें। राशन कार्ड की व्यवस्था के साथ पात्रता के अनुसार पेंशन योजना का भी लाभ दिलाएं।
जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गरीबों की जमीन पर कब्जा न होने देने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही कहा कि राजस्व और पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो। इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरोसा दिलाया कि रुपये के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकने पाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।