फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: CM flagged off two vehicles to create awareness against drug addiction

Gorakhpur News: सीएम ने नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए दो वाहनों को किया रवाना

Mon, 07 Apr 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: CM flagged off two vehicles to create awareness against drug addiction
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गोरखनाथ मंदिर से नशे के खिलाफ जागरूकता के लिए दो वाहनों (प्रदर्शनी मोबाइल वैन) को झंडी दिखाकर रवाना किया। ये जागरूकता वाहन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग भारत सरकार एवं स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के सहयोग से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग की ओर से चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वाहनों को रवाना करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी की तरफ से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया और उन्हें संस्था के मुख्यालय माउंट आबू से लाए शिव बाबा के प्रसाद को भेंट किया गया। अभियान का लक्ष्य आगामी दो सालों में प्रदेश के सभी जिलों में अधिक से अधिक गांवों में मोबाइल वैन में लगे ऑडियो वीडियो प्रदर्शनी से लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक करना है। गोरखनाथ मंदिर में जागरूकता वाहनों की रवानगी के दौरान शाहपुर ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र की प्रभारी बीके पारुल, मोहद्दीपुर केंद्र की बीके पुष्पा, मुख्यालय से आए मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी, बीके पूजा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed