फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Clouds will thunder these days...there is also a possibility of thunderstorms

Gorakhpur News: आज-कल गरजेंगे बादल...वज्रपात की भी आशंका

Fri, 28 Feb 2025 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Clouds will thunder these days...there is also a possibility of thunderstorms
हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते जारी की गई चेतावनी
विज्ञापन

दो दिन बाद तापमान में आएगी गिरावट
गोरखपुर। हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार और शनिवार को पूर्वी यूपी में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क किया है। दो दिन बाद तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आने की संभावना जताई गई है।

पिछले चार दिन से हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से बादलों की आवाजाही जारी है, जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते बृहस्पतिवार को पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे। पश्चिमी यूपी में कुछ जगह बूंदाबांदी भी हुई। पूर्वी यूपी में भी धूंप-छांव का असर रहा। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो लगभग सामान्य रहा। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने और मेघ गर्जना के साथ वज्रपता की आशंका है। पूर्वी यूपी में रविवार से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। उसके बाद तापमान बढ़ना शुरू होगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed