{"_id":"68acbb770e8b6b5f4302741e","slug":"gorakhpur-news-clouds-remained-throughout-the-dayonly-4-mm-of-rain-occurred-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1049757-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिनभर बादलों का रहा डेरा..... केवल 4 एमएम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिनभर बादलों का रहा डेरा..... केवल 4 एमएम हुई बारिश
विज्ञापन
शहर के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी
धूप-छांव के बीच उमस भरी गर्मी ने भी किया परेशान
अब 29 से लेकर 31 तक बारिश की जता रहे उम्मीद
गोरखपुर। शहर का मौसम सोमवार को बार-बार बदलता रहा। पूरे दिन बादलों की आवाजाही बनी रही। बीच-बीच में रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही लेकिन उम्मीद के मुताबिक तेज बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में पूरे दिन में केवल 4 एमएम वर्षा दर्ज की गई। अब 29 से 31 अगस्त के बीच बारिश की संभावना है।
सुबह से ही आसमान पर बादलों की आवाजाही रही। कभी हल्की धूप निकली तो कभी घने बादल छा गए। दोपहर के वक्त कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकी। धूप-छांव के बीच चिपचिपी गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया। मौसम विभाग ने बीते दिनों गोरखपुर और आसपास के इलाकों में चार दिन तक भारी बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि अब तक पूर्वानुमान के मुताबिक बरसात नहीं हुई। विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है लेकिन 29 से 31 अगस्त के बीच अच्छी बारिश की संभावना है। इस दौरान कई जगह मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है।