{"_id":"6889295eff486326ba00a215","slug":"gorakhpur-news-clouds-kept-moving-throughout-the-day-it-rained-at-night-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1020287-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दिन भर रही बादलों की आवाजाही, रात में बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दिन भर रही बादलों की आवाजाही, रात में बरसे बदरा
विज्ञापन
आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने अगस्त के पहले सप्ताह में मानसूनी बारिश की जताई संभावना
सोमवार से मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे के बीच हुई 30 एमएम बारिश
गोरखपुर। मौसम की उठा-पटक का सिलसिला बदस्तूर जारी है। सोमवार से शुरू हुआ रिमझिम बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा है। मंगलवार तड़के हुई बारिश से जहां सुबह कुछ राहत रही, वहीं दिन में धूप खिलने से लोग उमस से परेशान रहे। दिनभर बारिश तो नहीं हुई, लेकिन बादलों की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा। रात में मौसम ने फिर करवट बदली और बारिश ने मानसून की दस्तक का अहसास कराया।
बंगाल की खाड़ी में बने मानसून अवदाब के उत्तरी पश्चिमी मध्य प्रदेश पर कमजोर पड़कर निम्नदाब क्षेत्र में परिवर्तित हो गया। पश्चिमी विक्षोभ और अन्य अनुकूल सिनाप्टिक और भू-भौतिकीय परिस्थितियों के प्रभाव से आगामी मंगलवार और बुधवार को मौसम विभाग ने गोरखपुर समेत प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई थी। मंगल देर शाम से मौसम का रुख बदला और भारी बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली।
मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोमवार की शाम 5:30 से मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे तक 24 घंटे में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि दिन भर बारिश न होने से तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस का उछाल देखने को मिला। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि मंगलवार को यह 33.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली और पारा 25.9 से 24.9 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने से मुख्य वर्षण क्षेत्र तराई की ओर स्थानांतरित होने से अगस्त के प्रथम सप्ताह में तराई क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना विकसित हो रही है।