फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Clouds during the day, storm in the evening... got relief from the heat

Gorakhpur News: दिन में छाए बादल, शाम को चली आंधी......गर्मी से मिली राहत

Mon, 28 Apr 2025 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Clouds during the day, storm in the evening... got relief from the heat
हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, अब तीन दिन तक होगी बारिश
विज्ञापन

40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है हवा
गोरखपुर। चार दिन से भीषण गर्मी से तप रहे लोगों को रविवार को राहत मिली। सुबह से छाए बादल और शाम को चली तेज आंधी की वजह से तापमान में शनिवार की तुलना में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जहां 42.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रविवार को यह 38.5 डिग्री सेल्सियस तक ही चढ़ा। हिमालय में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते यह बदलाव आया है। अगले तीन दिन तक इसी तरह से मौसम सुहाना बना रहेगा।
बृहस्पतिवार से ही लू चलने के कारण लोग बेहाल थे। अपने जरूरी काम के लिए ही दिन में बाहर निकल पा रहे थे। शनिवार को तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इसके बाद रविवार को बादल छाने के कारण लोगों को राहत मिली। शाम तक आंधी चली। तापमान कम होने और छुट्टी का दिन होने की वजह से शाम को बाजार में रौनक बढ़ गई। नौकायन घाट की तरफ भी लोगों की संख्या अन्य दिनों के बजाय अधिक दिखी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि सोमवार से बुधवार एक मई तक कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल चलने का अनुमान है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। लोगों को लू से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed