फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Clean chit to husband and in-laws in the case of suicide of woman along with two children

Gorakhpur News: दो बच्चों संग महिला की खुदकुशी मामले में पति व सास-ससुर को क्लीन चिट

Thu, 24 Apr 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Clean chit to husband and in-laws in the case of suicide of woman along with two children
चिलुआताल क्षेत्र में 10 फरवरी को ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने बच्चों के साथ दे दी थी जान
विज्ञापन


पति और सास-ससुर पर खुदकुशी के लिए उकसाने का पुलिस ने दर्ज किया था केस



जांच में नहीं मिले पति, सास व ससुर के खिलाफ साक्ष्य, फाइनल रिपोर्ट लगाएगी पुलिस

गोरखपुर। चिलुआताल क्षेत्र में मानीराम रेलवे पुल के पास 10 फरवरी को पूजा (35) अपने दो बच्चों अमन (08) और राधा (05) के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। पूजा के पिता ने बेटी के पति, सास व ससुर पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में तीनों के खिलाफ उकसाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। अब इन्हें क्लीन चिट देते हुए पुलिस केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने जा रही है।

चिलुआताल थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक, पूजा का पति डब्लू चौहान हैदराबाद में काम करता है। डोहरिया बाजार स्थित घर में पूजा बच्चों और सास बुटका देवी और ससुर नारायण के साथ रहती थी। बच्चे अमन और राधा अधिकतर समय दादा-दादी के पास रहते थे। वहीं पति डब्लू जो भी कमाता था, वह पूजा के बैंक खाते में जमा करता था। कभी घर में प्रताड़ना की बात नहीं आई। इसको लेकर पुलिस ने पति, सास-ससुर से कई बार पूछताछ भी की।
विज्ञापन


कोई साक्ष्य नहीं मिलने पर पुलिस ने क्लीन चिट देते हुए फाइनल रिपोर्ट तैयार की है। वहीं, पुलिस की पूछताछ के बाद डब्लू हैदराबाद काम पर चला गया है। फोन पर बातचीत में पति डब्लू ने बताया कि घटना से पहले पूजा से वीडियो कॉल पर उसकी बात हुई थी। काफी समझाने के बाद हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाया भी था कि ऐसा कुछ मत करो, लेकिन वह सुनने के लिए तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




00

मानीराम रेलवे पुल के पास की थी खुदकुशी
चिलुआताल के डोहरिया बाजार के डब्लू की पत्नी पूजा 10 फरवरी शाम को किसी बात पर नाराज होकर बेटे अमन और बेटी राधा को लेकर घर से निकली। इसके बाद मानीराम रेलवे पुल के पास शाम को 05:22 बजे गोंडा-गोरखपुर डेमू के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन चालक ने मानीराम रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को इस मामले की सूचना दी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर चिलुआताल पुलिस ने कार्रवाई की थी। महिला की पहचान होने के बाद उसके घरवालों को सूचना दी गई। इसके बाद हैदराबाद में रहने वाले पति को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed