{"_id":"676f01b198d25a369d09d9c8","slug":"gorakhpur-news-class-4-student-was-being-brutalized-by-seniors-created-ruckus-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-790871-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कक्षा चार के छात्र से सीनियर कर रहे थे हैवानियत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कक्षा चार के छात्र से सीनियर कर रहे थे हैवानियत, हंगामा
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट इलाके के एक निजी स्कूल में कक्षा चार के छात्र से सीनियर छात्रों के सामूहिक हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे की आपबीती सुन परिजन शुक्रवार को स्कूल पहुंच कर हंगामा किए। कक्षा 7 व 8 के अज्ञात छात्रों के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी। पुलिस ने पॉक्सो की धारा में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामगढ़ताल इलाके का रहने वाला 12 वर्षीय बालक राजघाट इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा चौथी का छात्र है। पिता का आरोप है कि स्कूल के ही कक्षा 7वीं और 8वीं में पढ़ने वाले पांच-छह छात्र 15-20 दिनों के साथ उसके साथ सामूहिक अप्राकृतिक दुष्कर्म कर रहे थे। वह इसकी जानकारी किसी को देने पर जानमाल की धमकी भी दे रहे थे। तीन दिन पहले बच्चे ने रोते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। शुक्रवार को वे स्कूल पहुंच कर हंगामा किए। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने उनको समझा-बुझाकर शांत किया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
-- -- -
आरोप-बच्चे की आंख बंदकर करते थे हैवानियत
बच्चे के परिजन शुक्रवार सुबह स्कूल के गेट पर पहुंचे, उनके साथ और भी लोग थे। वे बच्चे को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। बच्चे की मां ने कहा कि उन्हें डाक्टर को दिखाने जाना था तो उन्होंने बच्चे से घर पर रहने को कहा। इतना सुनकर वह रोने लगा। कहा कि वह स्कूल नहीं जाएगा। उसके साथ लोग गलत हरकत करते हैं। मां का आरोप है कि हैवानियत के समय बच्चे की आंख बंद कर दी जाती थी। मामला संज्ञान में आने के बाद वे स्कूल गए तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि बच्चे के साथ गलत काम किसने किया, बच्चा नहीं बता सका। मां का आरोप है कि सीनियर छात्र चाकू भी दिखाते थे और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
-- -- -
स्कूल प्रबंधन के सामने 24 को आया था मामला, चार पर कार्रवाई
स्कूल प्रबंधन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि मामला 24 दिसंबर को उनके संज्ञान में आया। 25 को अवकाश था। 26 को उन्हें स्कूल बुलाया गया था। बच्चा किसी को पहचान नहीं पा रहा था। काफी पूछताछ में उसने चार नाम बताए। वे कक्षा 4 से 7 तक के विद्यार्थी हैं। नाम सामने आने पर उनके परिजनों को भी बुलाया गया। प्रबंधन दुष्कर्म की घटना को सही नहीं मान रहा। इसीलिए छात्रों पर अनुशासनहीनता में कार्रवाई की गई है। आरोपी छात्रों को स्कूल से निकाल दिया गया है।
-- -- -
स्कूल में उपस्थिति को लेकर विवाद
बच्चे के परिजनों का कहना है कि बच्चा कई दिन से स्कूल नहीं जा रहा था। लेकिन प्रबंधन के रिकॉर्ड में उसकी व उसके बड़ी बहन की उपस्थिति 24 दिसंबर तक दर्ज है। प्रबंधन के संज्ञान में यह बात 24 तारीख से पहले नहीं लाई गई थी। जब मामला संज्ञान में आया तो दोनों पक्षों को बुलाया गया। चार छात्रों पर कार्रवाई भी की गई। इसकी जानकारी बच्चे के परिजनों को दी गई थी। मामले में पीड़ित व सभी आरोपी नाबालिग हैं।
-- --
वर्जन...
मामला एक ही स्कूल के बच्चों का है। परिजनों की ओर से जो तहरीर दी गई है, उसके मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
अभिनव त्यागी, एसपी सिटी