फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Clash between CRPF Jalandhar and Maa Kamakhya Sports Club today

Gorakhpur News: सीआरपीएफ जालंधर और मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब की भिड़ंत आज

Sun, 22 Dec 2024 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Clash between CRPF Jalandhar and Maa Kamakhya Sports Club today
गोरखपुर। केरल पुलिस और उत्तर प्रदेश एकादश की टीम ने भी ऑल इंडिया प्राइजमनी पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को रीजनल स्टेडियम में खेले गए मैचों में केरल पुलिस ने एफसीआई दिल्ली और उत्तर प्रदेश एकादश ने सहारा एफसी को हराया।
विज्ञापन

सीआरपीएफ जालंधर और मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब बिहारकी टीमें पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। रविवार को पहला सेमीफाइनल सीआरपीएफ जालंधर और मां कामाख्या स्पोर्ट्स क्लब बिहार, जबकि सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल केरल पुलिस और उत्तर प्रदेश एकादश के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को पहला मैच केरल पुलिस और एफसीआई दिल्ली के बीच खेला गया। पहले हाफ की शुरुआत में ही एफसीआई दिल्ली को एक पेनाल्टी मिला जिसे पीयूष भंडारी ने गोल में तब्दील कर टीम को बढ़त दिला दी। 39वें मिनट में विजेश ने केरल पुलिस की तरफ से गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ की शुरुआत से ही केरल पुलिस ने एफसीआई दिल्ली पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। बेहतर तालमेल से 51वें मिनट में केरल के खिलाड़ी सुनील ने दर्शनीय गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। यह अंतर मैच के अंत तक बरकरार रहा और जीत के साथ केरल पुलिस ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच उत्तर प्रदेश एकादश बनाम सहारा एफसी के बीच खेला गया। 22वें मिनट में ही यूपी के एडविन टिर्की ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी, लेकिन यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रही। 23वें मिनट में सहारा एफसी के शाहिद ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में यूपी ने आक्रमण तेज कर दिया और 81वें में वकार और 84वें मिनट में राधा मोहन ने मैदानी गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। यह अंत तक बरकरार रहा।

मैच में निर्णायक की भूमिका कमलेश पांडेय, देवजीत सिंह यादव, शशि मोहन मिश्रा, रमेश चंद्र जायसवाल, मनोज तिवारी, अजय यादव, नित्या सरदार, मेहरुद्दीन, महेश चंद्र, हाजी मुनव्वर अली ने निभाई। इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रतिसार निरीक्षक हरी शंकर सिंह ने खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल्स से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर प्रेम कालिया, मो. हमजा, संकठा सिंह, केके पांडेय, धर्मवीर सिंह, आजाद सिंह, अशोक गुप्ता, विशाल, राजेंद्र सिंह राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed