{"_id":"67b0ee52c01144014b0606cd","slug":"gorakhpur-news-city-bus-providing-free-darshan-of-gorakhnath-temple-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-841809-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर का निशुल्क दर्शन करा रही सिटी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर का निशुल्क दर्शन करा रही सिटी बस
विज्ञापन
गोरखनाथ ओवर ब्रिज से गोरखनाथ मंदिर तक चली सिटी बस सेवा
महाकुंभ से लौटे यात्री गोरखनाथ मंदिर के भी कर सकेंगे दर्शन
गोरखपुर। गुरु गोरखनाथ के दर्शन के लिए यात्रियों को निशुल्क किराए की सुविधा शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास प्राइवेट बस स्टैंड से गोरखनाथ मंदिर तक सिटी बस पहुंचा रही है। इस सुविधा से महाकुंभ से लौटे यात्रियों को गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने में सुविधा मिल रही है। शुक्रवार को एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं को निशुल्क सुविधा का लाभ लिया।
एक बस गोरखनाथ ओवरब्रिज के पास से सुबह 10 बजे से चलाई जा रही है। यह बस 26 फरवरी महा शिवरात्रि तक चलाई जाएगी। शुक्रवार को महाकुंभ से गोरखपुर आए कर्नाटक के श्रद्धालुओं ने 50 की संख्या में सिटी बस से गोरखनाथ मंदिर की निशुल्क यात्रा की। सिटी बस के सीनियर स्टेशन इंचार्ज किशन जायसवाल ने बताया कि बस से यात्रियों की गणना के लिए टिकट काटा जा रहा है लेकिन टिकट में किराया जीरो दिखा रहा है। कर्नाटक से आए श्रद्धालु राम कृष्णा ने बताया कि हम पहली बार गोरखपुर आए हैं। निशुल्क बस सेवा से गोरखनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे हैं इसके बाद हम लोग काठमांडू के लिए रवाना होंगे। कर्नाटक से ही आए कुमारा ने बताया कि गुरु गोरखनाथ का नाम बहुत सुना था आज योगी की निशुल्क बस से दर्शन करने का भी मौका मिल रहा है।
--
-कोट
श्रद्धालुओं को गुरु गोरखनाथ का दर्शन कराने के लिए निशुल्क सिटी बस सेवा शुरू की गई है। बस हर 15 से 20 मिनट में गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को पहुंचाएगी और वापस भी लाएगी।
विज्ञापन
- लव कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक, गोरखपुर सिटी ट्रांसपोर्ट
-- -- -- -- --