फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Children kept getting drenched in rain for one and a half hours to get a glimpse of His Excellency

Gorakhpur News: महामहिम की एक झलक पाने के लिए डेढ़ घंटे बारिश में भीगते रहे बच्चे

Tue, 01 Jul 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Children kept getting drenched in rain for one and a half hours to get a glimpse of His Excellency
काफिला गुजरा तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों का अभिवादन किया स्वीकार
विज्ञापन

कुनराघाट तिराहे पर डस्ट टू क्राउन व नीना थापा इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया स्वागत
हवा के झोंके व तेज बारिश भी नहीं डिगा सके बच्चों का इरादा, गूंजते रहे भारत माता के जयकारे
गोरखपुर। पहली बार गोरखपुर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत को लेकर हर जगह उत्साह दिखा। राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए बच्चे बारिश में डेढ़ घंटे तक भीगते रहे। हवा के झोंकों के साथ आई तेज बारिश भी उनके इरादों को डिगा नहीं सकी। राष्ट्रपति का काफिला गुजरा तो भारत माता के जयकारों से माहौल गूंज उठा। महामहिम ने भी गाड़ी के अंदर से ही हाथ हिलाकर हाथों में तिरंगा लहराते बच्चों का अभिवादन स्वीकार किया।



कुनराघाट तिराहे पर सुबह 11 बजे ही डस्ट टू क्राउन और नीना थापा इंटर कॉलेज के बच्चे पहुंच गए थे। इनके अलावा भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी वहां मौजूद थे। पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे बारिश शुरू हुई तो गर्मी से बेहाल बच्चों और अन्य सभी ने राहत की सांस ली। लेकिन काफी देर तक बारिश होने के कारण परेशानी का सबब बन गई। कभी तेज बारिश तो कभी हल्की फुहारों के बीच बच्चे राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए डटे रहे। करीब एक बजे बारिश खुली। इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयकारों से माहौल गूंजायमान रहा।
विज्ञापन



इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय, जिला उपाध्यक्ष, मनोज शुक्ल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंद शाही, मालवीय नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पार्षद रणंजय सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
राष्ट्रपति को इतने करीब से देख अभिभूत हुए बच्चे
डस्ट टू क्राउन स्कूल की प्रिंसिपल दीपिका पांडेय, शिक्षिका अनुपमा उपाध्याय, शालिनी मिश्रा, धीरज कसौधन, अश्वनी निषाद के नेतृत्व में 62 बच्चे पहुंचे थे। इसी तरह नीना थापा इंटर कॉलेज के 50 छात्र व एनसीसी कैडेट्स प्रिंसिपल डॉ. केके श्रीवास्तव, अमित मिश्र, एसडी ठाकुर, विशाल पांडेय व त्रयंबक शुक्ल के नेतृत्व में पहुंचे थे। डस्ट टू क्राउन के छात्रों शौर्य सिंह, हृदयांश गिरि, ऋषि कुमार व अंश गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति को इतने करीब से देखना अद्भुत क्षण था।


...
आदिवासी कलाकारों ने ''''''''मादल नृत्य'''''''' से मोहा मन
कुनराघाट में स्वागत के लिए बने पंडाल में सोनभद्र के कुल 15 कलाकार आए थे। टीम लीडर गजाधर के नेतृत्व में इन आदिवासी कलाकारों ने मादल नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान ढोल की थाप पर लोग भी झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed