फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Child Development Department ranks first in nutrition in the state

Gorakhpur News: पोषण में बाल विकास विभाग को प्रदेश में पहला स्थान

Thu, 10 Oct 2024 05:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Child Development Department ranks first in nutrition in the state
गोरखपुर। एक से तीस सितंबर तक मनाए गए पोषण माह में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को बेहतर कार्य करने एवं गतिविधियों की फीडिंग के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। विभाग की तरफ से लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए पोषण रैली, मानवश्रृखंला, पोषण मैराथन का आयोजन हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर रेसेपी व रंगोली स्पर्धाओं सहित अन्य कई प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

उक्त जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव कुमार मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान उनके विभाग की ओर से नवाचार के माध्यम से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें एक पेड़ मां के नाम के तहत लोगों को एक पौधा मां के नाम पर लगाने का संदेश दिया गया है। इतना ही नहीं, बाल विकास विभाग ने महिलाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए एनीमिया के संबंध में जानकारी भी दी। महिलाओं में टेबलेट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग की तरफ से वनटांगिया, बस्ती रजही, करोल बस्ती कैंपियरगंज तथा मुसहर बस्ती ब्रह्मपुर में कैंप लगाकर पोषण की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा जेल में भी विभाग की तरफ से महिलाओं के बीच कैंप लगाया गया। इन सभी गतिविधियों की फीडिंग भी कराई गई जिसमें विभाग को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न सहयोगी विभागों के साथ कन्वर्जेंस में हुई गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए आयोजन व फीडिंग के मामले में सूबे में फिरोजाबाद के बाद जनपद गोरखपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। ये सभी गतिविधियां एक सितंबर से तीस सितंबर तक मनाए गए पोषण माह के दौरान आयोजित की गई थीं।


जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव मिश्र ने बताया कि पोषण माह का शुभारंभ केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान और मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना ने किया था। पोषण माह के दौरान जनपद में इस बार सबसे ज़्यादा नवाचार आधारित गतिविधियों का आयोजन हुआ। इनके आयोजन में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, जिला युवा कल्याण विभाग, गोरखपुर विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य विभाग ने आईसीडीएस विभाग के साथ कंधे से कंधा मिला कर कार्य किया।




योग शिविर

पोषण माह के तहत योग शिविर के आयोजन भी विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर किए गए । इसमें बच्चों के साथ ही ग्रामीण अंचल की महिलाओं, किशोरी बालिकाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।


प्रभात फेरी

आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रभात फेरी और साइकिल रैली निकाल कर ग्रामीण समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed