{"_id":"6722a258df8ef6a6a5019424","slug":"gorakhpur-news-child-bitten-by-dog-allegation-of-death-after-tetanus-injection-uproar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-732621-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बच्चे को कुत्ते ने काटा... टिटनेस का इंजेक्शन लगते ही मौत का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बच्चे को कुत्ते ने काटा... टिटनेस का इंजेक्शन लगते ही मौत का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ के बनकटा टोला में 18 माह का मासूम कार्तिक साहनी मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान कुत्ते ने उसे कई जगहों पर काट लिया। परिजन उसे पास के निजी हॉस्पिटल में ले गए। जहां डॉक्टर ने बच्चे को टिटनेस का इंजेक्शन लगाया। आरोप है कि इसके बाद मासूम की तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर गोरखनाथ पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। परिजनों से तहरीर लेकर पुलिस ने बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर दो बजे मेडिकल कॉलेज में कार्तिक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित कर लिया गया। अब विसरा जांच के बाद ही मासूम की मौत का कारण पता चलेगा।
चिलुआताल के नकहा नंबर एक टोला बसंतपुर निवासी राज साहनी का इकलौता बेटा कार्तिक अपनी मां मधु देवी के साथ गोरखनाथ के बनकटा टोला में अपनी नानी के घर गया था। मंगलवार रात आठ बजे मधु ने कार्तिक को घर के दरवाजे पर खेलने के लिए बैठा दिया। खुद अंदर काम कर रही थीं। इसी दौरान एक कुत्ते ने कार्तिक पर हमला कर उसके गाल, जबड़े और गर्दन के आसपास के हिस्से में काट लिया। बच्चे की चीख पर मधु और परिवार के अन्य लोग दौड़ते हुए आए।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज से लौटा दिया गया
तहरीर के अनुसार, परिवार के लोग बच्चे को लेकर फौरन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां बच्चे का घाव साबुन से अच्छी तरह धोने के लिए बताया गया और दूसरे दिन आने के लिए कहकर लौटा दिया गया। कार्तिक को लेकर मामा विशाल साहनी रात करीब नौ बजे रामपुर नयागांव ग्रीन सिटी स्थित हॉस्पिटल पहुंचे। जहां बच्चे को दो इंजेक्शन लगाए गए। थोड़ी देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। बच्चे का पिता राज बंगलूरू में पेंट पालिश का काम करते हैं। बच्चे की मौत की सूचना पर वह बंगलूरू से घर आने के लिए निकल दिया है।
हॉस्पिटल और डिग्री पर उठ रहे सवाल
घटना के बाद डॉक्टर की डिग्री और हॉस्पिटल के लाइसेंस पर सवाल उठ रहा है। सूत्रों की माने तो इस घटना के बाद हॉस्पिटल से बोर्ड हटा लिया गया है। पूरी घटना को मैनेज करने में कुछ लोग लग गए हैं।
-- -- -- -- --
कोट-
परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चे की मौत हुई है। तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल की जा रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रवि कुमार सिंह, सीओ गोरखनाथ