फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chhath festival: The crowd of passengers in local buses is increasing again.

छठ पर्व : लोकल बसों में फिर बढ़ने लगी यात्रियों की भीड़

Fri, 24 Oct 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chhath festival: The crowd of passengers in local buses is increasing again.
कुशीनगर और देवरिया की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या रही अधिक
विज्ञापन


गोरखपुर। छठ पर्व पर लोग अपने घर पहुंचने लगे हैं। रेलवे बस स्टेशन और कचहरी बस स्टेशन पर बृहस्पतिवार को यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। ट्रेनों या बसों से आने के बाद अपने घर जाने के लिए लोग रेलवे बस स्टेशन की ओर बढ़ रहे थे। इससे बृहस्पतिवार को बस स्टेशन पर स्थानीय रूटों पर ज्यादा भीड़ दिखी।

बिहार से सटे जिलों के साथ ही पूर्वांचल में छठ का विशेष महत्व है। इसे देखते हुए बहुत से लोग दिवाली में अपने घर नहीं गए। छठ के करीब आने के साथ ही वे लोग अब अपने घरों के लिए निकल रहे हैं। वे लोग अपने घर पहुंचकर पारंपरिक रूप से व्रत और अर्घ्य में शामिल होना चाहते हैं। वहीं दूसरी ओर दीपावली की छुट्टी के बाद अब कई लोग अपने कार्यस्थल पर लौटने के लिए भी गांवों से शहरों की ओर लौट रहे हैं। इससे बसों में दोनों ओर से यात्रियों की अच्छी भीड़ रह रही है। बृहस्पतिवार को पडरौना, कुशीनगर, देवरिया और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जाने वाली बसों में सबसे अधिक भीड़ रही। कई यात्रियों को सीटें न मिलने पर खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो। दिल्ली से आ रहे व कुशीनगर के कसया जा रहे मुन्ना ने बताया कि वह ट्रेन से आए हैं, परिवार के साथ हैं। पहली बस में भीड़ थी सामान ज्यादा होने के नाते वे बस में चढ़ नहीं पाए। पीछे की बस में बैठने के लिए अब निकल रहे हैं। वहीं राजेश कुमार ने बताया कि बसों के बढ़ने से कुछ सुविधा जरूर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की पर्याप्त व्यवस्था है। हमारे कर्मचारी बसों को मैनेज करने में लगे हैं। यात्रियों को सीट पर बैठा कर ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed