फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chaurichaura Kumbh Mela special will go to Jhusi today

Gorakhpur News: आज झूसी जाएगी चौरीचौरा कुंभ मेला स्पेशल

Sun, 23 Feb 2025 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chaurichaura Kumbh Mela special will go to Jhusi today
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज-महाकुंंभ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 05004/05003 गोरखपुर-झूसी-गोरखपुर चौरीचौरा कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन का संचलन का निर्णय लिया है। गोरखपुर से 23 फरवरी तथा झूसी से 24 फरवरी को एक फेरे के लिए ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन


05004 गोरखपुर-झूसी कुंभ मेला स्पेशल 23 फरवरी को गोरखपुर से रात 9.30 बजे प्रस्थान कर चौरीचौरा, गौरी बाजार, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर दूसरे दिन बेल्थरा रोड, मऊ, औड़िहार, वाराणसी सिटी, वाराणसी, बनारस, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड, हंडियाखास से छूटकर झूसी सुबह 6.00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

05003 झूसी-गोरखपुर कुंभ स्पेशल 24 फरवरी को झूसी से सुबह 7.45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर शाम 4.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01, शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 07 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

आज निरस्त रहेगी तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचलन निरस्त कर दिया है। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ ने दी। उन्होंने बताया कि 23 से 28 फरवरी तक चलने वाली 55098 गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी, नरकटियागंज से 24 फरवरी से 01 मार्च तक चलने वाली 55097 नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी, सीवान एवं गोरखपुर कैंट से 23 से 28 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 55035/55036 सीवान-गोरखपुर कैंट-सीवान सवारी गाड़ी, सीवान एवं थावे से 23 से 28 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 55037/55038 सीवान-थावे-सीवान सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed