फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chauri Chaura Double Murder: Police close to exposing the case, suspects someone close

चौरीचौरा डबल मर्डर : पर्दाफाश के करीब पहुंची पुलिस, किसी करीबी पर शक

Wed, 09 Apr 2025 01:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chauri Chaura Double Murder: Police close to exposing the case, suspects someone close
फॉरेंसिक रिपोर्ट आई, ढाई हजार पन्नों में पूनम के मोबाइल की डिटेल
विज्ञापन

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने खुशबू और उसके भाई विशाल से की गहन पूछताछ
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा डबल मर्डर का पर्दाफाश करने के काफी करीब पुलिस पहुंच चुकी है। कड़ी से कड़ी जोड़कर पुलिस अब हत्यारोपी के आस-पास होने का दावा कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो घर के किसी करीबी की मां-बेटी की हत्या में शामिल होने की आशंका है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को चौरीचौरा थाने पर खुशबू निषाद और उसके भाई विशाल निषाद व विशाल के दोस्त समेत छह लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया। एसपी उत्तरी, एसओजी और चौरीचौरा थाने की पुलिस ने पूछताछ कर बयान नोट किया। थाने पर खुशबू से पूछताछ चल रही थी, तभी विशाल रोने लगा। वहीं अपने दोस्त को पूछताछ के बाद छोड़ने के लिए गुहार लगाता रहा। इसके बाद गांव व आस-पास के युवकों से पूछताछ हुई। हत्या के बाद मंदिर में कपूर जलाने वाले युवक ने बताया कि वह नवरात्र में प्रतिदिन पूजा पाठ कर देर रात दो बजे नहाकर तरकुलहा मंदिर में पूजा करने जाता था। घटना वाले दिन नहाने के बाद हत्या होने की खबर मिली तो घटना स्थल पर पहुंच गया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को घर भेज दिया।
विज्ञापन


बयान से पलट गई खुशबू
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पहले कमरे की दीवार के झरोखे से हत्यारोपियों के पैर देखने का दावा करने वाली खुशबू ने अपने बयान से पलट गई है। वह अब कोई और कहानी पुलिस को सुना रही है। घटना के बाद खुशबू ने झरोखे से हत्यारोपियों के पैर देखने का दावा किया था। जब पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो पूरा चेहरा साफ दिख रहा था। पुलिस ने मामले में काफी लोगों से कई बार बयान लिए हैं। अब सभी बयानों का मिलान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ढाई हजार पन्ने पर पूनम के मोबाइल का कॉल डिटेल
लखनऊ की फोरेंसिक लैब में पूनम के मोबाइल की जांच पड़ताल कर एक रिपोर्ट चौरीचौरा थाने पर आ गई है। बताया जा रहा है कि पूनम के एंड्रायड मोबाइल की डिटेल ढाई हजार पन्नों पर रिपोर्ट के रूप में आई है। इसमें ढेर सारी फोटो व बातचीत के चैट और कॉन्टेक्ट नंबर हैं। इसके आधार पर पुलिस अन्य लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूनम मोबाइल से इंस्टाग्राम, फेसबुक व टेलीग्राम चलाती थीं।



मां-बेटी की गड़ासे से मारकर की गई थी हत्या
29 मार्च की देर रात करीब 1:30 बजे मां-बेटी पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से मारकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की थी। तब पूनम का एंड्रॉवयड मोबाइल वहां नहीं मिला था। जांच में पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए थे। घटना के समय आरोपियों ने पूनम की बड़ी बेटी खुशबू काे दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भिजवा चुकी है।
--------------
कोट-
इस केस में गुमराह करने की कोशिश की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बहुत जल्द इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed