फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chauri Chaura Double Murder: Even after two and a half months the incident is not revealed

चौरीचौरा डबल मर्डर : ढाई माह बाद भी घटना का पर्दाफाश नहीं

Fri, 20 Jun 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chauri Chaura Double Murder: Even after two and a half months the incident is not revealed
29 मार्च को मां-बेटी की सिर कूचकर हत्या का मामला
विज्ञापन

करीब 100 से अधिक लोगों से पूछताछ करते हुए 50 संदिग्ध के सीडीआर की जांच कर चुकी है पुलिस
करीब एक माह से चार संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने की बात कह रही पुलिस
गोरखपुर। चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा में मां-बेटी हत्याकांड का पर्दाफाश ढाई माह बाद भी नहीं हो सका है। मामले में पुलिस करीब 100 से अधिक लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है लेकिन, नतीजा सिफर है। विगत एक माह से पुलिस चार संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने के प्रयास में जुटी हुई है। अभी तक आदेश नहीं मिला है। नौ दिन बाद घटना को तीन माह भी हो जाएगा और चार्जशीट जमा करने की समयावधि भी पूरी हो जाएगी।
चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा में 29 मार्च की रात की रात पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की 29 मार्च की देर रात गड़ासे से मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, दो माह में 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है। इसमें करीब 50 संदिग्ध लोगों का सीडीआर भी निकलवाया था। पूरी घटना में चार लोगों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस उनका नार्को टेस्ट कराने के प्रयास में जुटी है, लेकिन उसके लिए भी अभी तक अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन

-------
कोई साक्ष्य नहीं मिलने के चलते पुलिस ने दूसरी तरफ मोड़ी जांच प्रक्रिया
दोहरे हत्याकांड में पूनम की बड़ी बेटी खुशबू की तहरीर पर गांव के ही संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक आरोपी संजय उर्फ शैलेंद्र को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भिजवा दिया था। इसके बाद जांच शुरू की तो एक भी साक्ष्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस को नहीं मिले। साक्ष्य नहीं मिलता देख पुलिस ने अपनी जांच दोहरे हत्याकांड से जुड़े उनके करीबियों पर टिका दी, लेकिन अभी तक उनके खिलाफ भी कोई सुबूत नहीं मिले हैं। घटना वाली रात को संजय घर से ही गिरफ्तार हुआ था। हत्या की मुख्य गवाह खुशबू, संजय व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगा रही है। पुलिस मामले में दूसरे के शामिल होने का अंदेशा जताते हुए चार लोगों को संदिग्ध मान रही है। वहीं बीच खुशबू का पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिलना राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कोट
घटना की जांच पड़ताल चल रही है। नामजद आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। कुछ संदिग्धों भी पुलिस की राडार पर है। जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी जाएगी।
- अनुराग सिंह, सीओ चौरीचौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed