फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chargesheet in hookah bar case, police will put reward on Reshma

Gorakhpur News: हुक्का बार केस में चार्जशीट, पुलिस रेशमा पर रखेगी इनाम

Thu, 06 Feb 2025 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chargesheet in hookah bar case, police will put reward on Reshma
सामूहिक दुष्कर्म मामले में पहले लगी चार्जशीट, अब हुक्का बार केस में भी लगाई
विज्ञापन

रेशमा के घर का पुलिस को मिला पता, पकड़ने के लिए लगी पुलिस टीम
गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने हुक्का बार चलाने के केस में भी केवल 27 दिन में चार्जशीट तैयार कर दाखिल कर दी है। वहीं रामगढ़ताल थाने में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों की सहयोगी रेशमा की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। बहुत जल्द एनबीडल्यू लेकर उसपर इनाम घोषित करने की भी तैयारी चल रही है।
इलाके के जेनिस बॉटल रेस्टोरेंट में नौ जनवरी की रात में पुलिस ने छापा मारा था। इस दौरान वहां धुआं उड़ाते मिले 15 लड़के-लड़कियों के साथ ही हुक्का बार के संचालक और तीन कर्मचारियों को पकड़ लिया। मौके से ही 10 हुक्का और तंबाकू व फ्लेवर भी बरामद कर संचालक समेत आठ पर केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

अभी तक पुलिस रेशमा की तलाश में महराजगंज और प्रयागराज जा चुकी है। महराजगंज और मेडिकल कॉलेज के पास वह किराये के घर में रहती थी। दोनों ही जगहों पर मकान खाली कर चुकी है। पुलिस को अब उसका एक और ठिकाना मिल गया है। बहुत जल्द उस पते पर नोटिस भेजकर रेशमा के खिलाफ पुलिस एनबीडब्ल्यू लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुक्का बार केस में सरगना की पत्नी भी आरोपी
हुक्का बार में पकड़े गए लड़के-लड़कियों से पूछताछ कर उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया। मौके पर फ्लाइ इन-2 का मालिक अनुराग कुमार सिंह, मोहनापुर का आकाश यादव, बिछिया के रोहित छेत्री और विनय साहनी पकड़े गए थे। इनके साथ ही भागने वाले अनिरूद्ध ओझा, उसकी पत्नी रुचि शर्मा, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह पर शाहपुर में केस दर्ज किया गया था। इस केस की जांच पड़ताल के बाद ही तीन किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। तीनों किशोरियों ने केस दर्ज कराया। पहला केस रामगढ़ताल इलाके की किशोरी ने दो जनवरी को रामगढ़ताल थाने में दर्ज कराया। इसके बाद शाहपुर थाने में कैंपियरगंज की किशोरी ने दस जनवरी और दूसरी देवरिया की किशोरी ने 13 जनवरी को परिवार के साथ पहुंचकर केस दर्ज कराया था। दो केस में अनिरुद्ध ओझा, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह और प्रियांशु का नाम सामने आया। पुलिस ने 14 जनवरी को आरोपियों को गिरफ्तार जेल भिजवा दिया था। शाहपुर थाने में 13 जनवरी को दर्ज एफआईआर में पुलिस ने अनिरुद्ध ओझा, आदित्य मौर्या और निखिल सिंह पर चार्जशीट दाखिल कर दी है। जबकि अन्य केस की विवेचना में अन्य आरोपितों का नाम सामने आएगा।

एक केस में पहले ही दाखिल हो चुकी चार्जशीट
फ्लाइ इन होटल के हुक्का बार में कैंपियरगंज की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो दिन पहले ही चार्जशीट दाखिल कर दी थी। वहीं रामगढ़ताल थाने में दर्ज केस की विवेचना जारी है और जल्द ही उसमें भी चार्जशीट लगाने की तैयारी है।

एक होटल के खिलाफ मिला साक्ष्य
देह व्यापार के केस में गीडा इलाके के चार और मोहद्दीपुर के एक होटल का नाम भी सामने आया है। इन होटलों में देह व्यापार की बात सामने आने पर इनके मालिकों का बयान पुलिस ने लिया है। एक होटल के खिलाफ जांच में साक्ष्य मिल गए हैं, जिसके आधार उसपर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। अन्य होटलों की जांच जारी है।

------------------

वर्जनशाहपुर स्थित रेस्टोरेंट में छापा मारा गया तो वहां पर हुक्का बार चलता मिला था, इसके बाद केस दर्ज किया गया। इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed