{"_id":"67ed8eabfe1d1a95f6010f4e","slug":"gorakhpur-news-chargesheet-filed-in-both-cases-of-arpit-hospital-gangster-charges-imposed-on-the-accused-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-889398-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अर्पित हॉस्पिटल के दोनों केस में चार्जशीट दाखिल, आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अर्पित हॉस्पिटल के दोनों केस में चार्जशीट दाखिल, आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर
विज्ञापन
मरीज माफिया : अर्पित हॉस्पिटल संचालक पर मरीजों के खरीद-फरोख्त का आरोप
देवरिया की महिला और सीएमओ ने गुलरिहा थाने में संचालक, डॉक्टर समेत अन्य पर दर्ज कराया था केस
संचालक प्रवीण सिंह, डॉक्टर और बिचौलियों को गिरफ्तार कर पुलिस भिजवा चुकी है जेल
गोरखपुर। मरीजों की खरीद-फरोख्त के आरोपी अर्पित हॉस्पिटल के संचालक, डॉक्टर और बिचौलियों पर गुलरिहा पुलिस ने दो मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। देवरिया की पीड़िता और एडिशनल सीएमओ ने गुलरिहा थाने में अलग-अलग केस दर्ज कराया था। चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
गुलरिहा पुलिस केस दर्ज कर इस मामले में हॉस्पिटल संचालक डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. साकिब सलीम, मैनेजर तुषार, बिचौलिया अमन गुप्ता, 108 एंबुलेंस चालक और ईएमटी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। इसमें डॉ. साकिब सलीम को जमानत मिल चुकी है। अन्य आरोपी भी जमानत कराने की कोशिश कर रहे हैं।
हॉस्पिटल संचालक के मोबाइल की जांच में छह और बिचौलियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस को भनक लगते ही वे शहर छोड़कर भाग गए हैं। इसमें निजी एंबुलेंस चलाने वाले कुछ युवक भी शामिल हैं, जो मेडिकल कॉलेज से मरीजों को झांसा देकर निजी हॉस्पिटल में ले जाते हैं। इसके बदले वहां उन्हें मोटी रकम मिलती है।
विज्ञापन
देवरिया की महिला की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस
देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 भरौली निवासी लक्ष्मी देवी, देवरानी लीलावती देवी के बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर 108 नंबर एंबुलेंस से बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने के लिए लेकर 17 जनवरी को आई थीं। आरोप है कि बीआरडी से बाहर बिचौलिया अमन गुप्ता ने सरकारी एंबुलेंस चालक से मरीज खरीदने के बाद अर्पित हॉस्पिटल को बेच दिया था। वहां पर हालत में सुधार नहीं हो रहा था, तब उन्होंने बच्चे को रेफर कराने के लिए निवेदन किया। आरोप है कि तब बच्चे को गलत इंजेक्शन लगाकर जान से मारने की धमकी दी गई।
वर्जन
अर्पित हॉस्पिटल प्रकरण में दो केस दर्ज किए गए थे। दोनों ही केस में विवेचना पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी