फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Changed weather: Chances of drizzle today, sunshine will start again from tomorrow.

बदला मौसम : आज बूंदाबांदी के आसार, कल से फिर खिलेगी धूप

Sat, 01 Mar 2025 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Changed weather: Chances of drizzle today, sunshine will start again from tomorrow.
पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की आई गिरावट
विज्ञापन


गोरखपुर। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार सुबह कोहरे के बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। अभी शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने और दिन में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम भारत में सक्रिय होगा, इसके बाद धूप खिलेगी और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
पिछले चार दिन से हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना है। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि दो मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम में फिर बदलाव आएगा। वहीं, हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते पूरे यूपी में मौसम बदला है। शनिवार को बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

चार डिग्री बढ़ा न्यूनतम तापमान
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही के बीच शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान जहां 13.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शुक्रवार को यह बढ़कर 17.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। इस वजह से लोगों को देर शाम तक गरमाहट का एहसास हुआ। वहीं, रात में भी सर्दी का असर कम होने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed