फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Change in weather after storm, drizzle likely for six days from today

Gorakhpur News: आंधी के बाद मौसम में बदलाव, आज से छह दिन तक बूंदाबांदी के आसार

Sat, 17 May 2025 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Change in weather after storm, drizzle likely for six days from today
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की आ सकती है गिरावट
विज्ञापन

गोरखपुर। तेज धूप से झुलस रहे लोगों को शुक्रवार शाम तेज आंधी से राहत मिली। इस धूल भरी आंधी के बाद अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिन का औसत तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वैसे दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रात में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब शनिवार से अगले छह दिन तक बादल छाए रहने, बूंदाबांदी और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है।

बीते एक सप्ताह से लोग तेज गर्मी से परेशान हैं। सुबह 10 बजे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की वजह से लोग गर्मी से बेहाल हो रहे थे। शुक्रवार को भी यही हालत थी। दोपहर दो बजे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन आभासी गर्मी 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास महसूस हो रही थी। शाम करीब चार बजे मौसम का मिजाज बदला और तेज आंधी चलने लगी। आंधी थमने के साथ ही तापमान में भी गिरावट आई। अब शनिवार से बृहस्पतिवार तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed