{"_id":"6769b76b53b7b10d4b07aeb4","slug":"gorakhpur-news-chances-of-rain-on-27th-and-28th-decembercold-will-hurt-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-787496-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 27 और 28 दिसंबर को बारिश के आसार...सताएगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 27 और 28 दिसंबर को बारिश के आसार...सताएगी ठंड
विज्ञापन
गोरखपुर। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते 26 दिसंबर से मौसम में बदलाव का अनुमान जताया है। इसके चलते 27 और 28 दिसंबर को गोरखपुर समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने पिछले एक सप्ताह से बंगाल की खाड़ी से आ रही नम एवं गर्म पुरवा हवाओं के थमने से पिछले दो-तीन दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर के आसपास एक अत्यधिक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा। इस दौरान 27 और 28 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर हो सकती है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।