फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chain snatched from the neck of a woman sitting in an auto

Gorakhpur News: ऑटो में बैठी महिला के गले से चेन उड़ाई

Thu, 10 Jul 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chain snatched from the neck of a woman sitting in an auto
48 घंटे के अंदर तीन महिलाओं के साथ हो चुकी लूट की घटना
विज्ञापन

ऑटो से मायके जाते समय हुई घटना, पुलिस कर रही जांच
गोरखपुर। शहर में चेन स्नेचर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बुधवार को गुलरिहा क्षेत्र के मलंगस्थान के पास ऑटो से मायके जा रही महिला के गले से चेन चोरी हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बेलीपार क्षेत्र के मारवाड़ी कुंआ चनऊर निवासी जयहिंद की पत्नी अनीता अकेले बुधवार को घर से पनियरा क्षेत्र के मुजुरी स्थित मायके जा रही थीं। दोपहर में वह धर्मशाला ऑटो स्टैंड पर पहुंच कर मुजुरी जाने वाले ऑटो में बैठीं। इसमें तीन यात्री पहले से बैठे थे। ऑटो महराजगंज चौराहे पर पहुंचा तो उसमें तीन महिलाएं और एक किशोरी भी सवार हो गईं।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, महिलाएं रास्ते भर उन्हें परेशान कर रही थीं। मलंग स्थान एवं टिकरिया चौराहे के बीच चारों ऑटो से उतर गईं। टिकरिया चौराहे पर पहुंचने पर देखा कि चेन गले में नहीं थी। ऑटो चालक को यह बात बताई तो वह महिला को लेकर मलंग स्थान चौराहे तक जाकर चारों महिलाओं की तलाश की। इसके बाद पीड़िता ने कॉल कर भाई को बुलाकर सरहरी चौकी पर पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दे दी है। सरहरी चौकी प्रभारी विशाल राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गोरखनाथ और शाहपुर इलाके में हुई थी लूट
पिपराइच की सृष्टि श्रीवास्तव पादरी बाजार नंद नगर काॅलोनी में किराये के कमरे में रहती हैं। पिपराइच के एक स्कूल में पढ़ते हुए वह बच्चों को कोचिंग पढ़ाती हैं। सोमवार अपराह्न 3:30 बजे सृष्टि ऑटो से शाहपुर क्षेत्र के पादरी बाजार पहुंचीं। इसके बाद पैदल कमरे में जाने लगीं। अभी वह बजरंगी पनीर की दुकान के पास पहुंचीं थीं उनके मोबाइल पर कॉल आ गई। वह बात करते हुए आगे बढ़ रहीं थीं कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और मोबाइल फोन लूटकर भाग गए।

वहीं, गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हड़हवा फाटक के पास एक महिला का पर्स लूट लिया गया। हुमायूंपुर निवासी सावित्री शर्मा के पति अरविंद शर्मा इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। सावित्री ने बताया कि सोमवार दोपहर में वह हड़हवा फाटक के पास स्थित राधाकृष्ण राय के घर आयोजित रामायण पाठ में शामिल होने गई थीं। शाम करीब चार बजे वह चार वर्षीय बेटे गर्वित के साथ पैदल ही घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया। इसके बाद बदमाश हुमायूंपुर की ओर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed