फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Chain and mangalsutra of two women who came to visit Tarkulha temple were stolen

Gorakhpur News: तरकुलहा मंदिर में दर्शन करने आईं दो महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र उड़ाया

Sat, 14 Jun 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Chain and mangalsutra of two women who came to visit Tarkulha temple were stolen
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के तरकुलहा मंदिर में शुक्रवार अपराह्न तीन बजे दर्शन-पूजन करने आईं दो महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरों ने उड़ा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के नगवा नारायणपुर निवासी बासमती देवी मुंडन संस्कार में शामिल होने तरकुलहा देवी मंदिर आई थीं। वह मंदिर में दर्शन-पूजन करने के लिए गईं तो बाहर उनके गले से दस ग्राम का सोने का चेन चोरों ने उड़ा दिया। इसी तरह देवरिया जिले के भलुअनी निवासी अंकिता देवी अपने मायके वालों के साथ तरकुलहा मंदिर में दर्शन करने आई थीं। इसी दौरान उनके गले से मंगलसूत्र चोरों ने उड़ा दिया। बाद में दोनों महिलाओं को जानकारी हुई तो शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि संदेह के आधार पर कुछ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed