{"_id":"6845e1cc44cd09ce35056e6f","slug":"gorakhpur-news-center-of-excellence-in-electrical-testing-and-energy-system-reliability-will-be-built-in-mmmut-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-964296-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग एंड एनर्जी सिस्टम रिलायबिलिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग एंड एनर्जी सिस्टम रिलायबिलिटी
विज्ञापन
केंद्र की स्थापना में आएगी करीब 53 लाख रुपये की लागत, विभिन्न विद्युत उपकरणों की गुणवत्ता और मानकों का होगा परीक्षण
प्रस्ताव को विद्या परिषद से मिल चुकी है मंजूरी, वित्त समिति से स्वीकृति के बाद शुरू होगा निर्माण
गाेरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 53 लाख रुपये की लागत से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग एंड एनर्जी सिस्टम रिलायबिलिटी की स्थापना होगी। प्रस्तावित केंद्र की स्थापना के लिए विद्या परिषद की मंजूरी मिल गई है। इसे वित्त समिति की आगामी बैठक में प्रस्ताव पेश किया जाएगा है। वित्त समिति से मंजूरी मिलने के बाद इस केंद्र की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा।
इस केंद्र में विभिन्न उपकरण जैसे कि हाई वोल्टेज इंसुलेशन टेस्टर, डिजिटल केबल फॉल्ट लोकेटर, ऑटोमेटिक ट्रांसफाॅर्मर, ऑयल टेस्टिंग किट, एलईडी लाइट टेस्टिंग बेंच, बैटरी एम्यूलेटर उपलब्ध होंगे। इसकी सहायता से विभिन्न विद्युत उपकरणों की गुणवत्ता और मानकों का परीक्षण किया जाएगाा। इस केंद्र पर सिंगल कोर और थ्री कोर केबल की जांच, एलईडी लाइट के विभिन्न मानकों की जांच, बैटरी के विभिन्न मानकों की जांच, ट्रांसफॉर्मर आदि के विभिन्न मानकों पर परीक्षण की सुविधा उपलब्ध होगी। विश्वविद्यालय का इस केंद्र को स्थापित करने का उद्देश्य है कि बिजली के उपकरणों और प्रणालियों के उच्च गुणवत्ता वाले परीक्षण, मानकीकरण, अनुसंधान और नवाचार के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में स्थापित करना।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. प्रभाकर तिवारी और डॉ. रोहित ने इस केंद्र की स्थापना के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर लिया है। प्रस्तावित केंद्र विश्वविद्यालय के लिए राजस्व भी अर्जित करेगा। राजस्व अर्जन के लिए इस केंद्र में वाणिज्यिक परीक्षण और सत्यापन सेवाएं उपलब्ध होंगी, जहां विभिन्न विभाग और निर्माता विद्युत उत्पादों की गुणवत्ता का परीक्षण करा सकेंगे। इसके साथ ही केंद्र के विशेषज्ञ डिजाइन सत्यापन और सुरक्षा अनुपालन के लिए परामर्श सेवा भी दी जाएगी। इसके अलावा इस केंद्र में विद्युत परीक्षण और मानकीकरण की दिशा में प्रशिक्षण और प्रमाणन कार्यक्रम भी चलाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
-
रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध
प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को कुशल बनाने की तैयारी की गई है। इससे रोजगार के अवसर और प्लेसमेंट में वृद्धि होगी। यह केंद्र शहर को तकनीकी और आर्थिक रूप से मजबूत करेगा। स्थानीय उद्योगों और उद्यमियों को समर्थन देगा तथा निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाएगा। यह युवाओं को विशेष कौशल प्रदान करेगा।
-- -- -
वर्जन
विद्या परिषद की बैठक मेंं विद्यार्थियों के हित व विश्वविद्यालय के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग एंड एनर्जी सिस्टम रिलायबिलिटी केंद्र की स्थापना का निर्णय लिया गया है। वित्त समिति से स्वीकृति के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। इस केंद्र के कुशल प्रशिक्षण से छात्रों को रोजगार का अवसर और प्लेसमेंट भी मिलेगा।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति एमएमएमयूटी