फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Ceiling plaster fell on the bed in the TTE room.

Gorakhpur News: टीटीई रूम में बेड पर गिरा छत का प्लास्टर

Wed, 24 Sep 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Ceiling plaster fell on the bed in the TTE room.
रेलवे स्टेशन स्थित टीटीई रूम में ठहरे टीटीई गए थे बाहर, बाल-बाल बचे
विज्ञापन

पीआरकेएस ने लापरवाही पर जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन स्थित डीजल लॉबी के पास टीटीई रनिंग रूम में मंगलवार को एक कमरे में छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। गनीमत रही है कि जिस समय प्लास्टर गिरा उस वक्त कोई टीटीई बेड पर नहीं था। प्लास्टर गिरने के बाद रनिंग रूम में ठहरे अन्य टीटीई दहशत में हैं। उधर, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने मरम्मत कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे टीटीई रनिंग रूम में कमरा नंबर चार में छत का प्लास्टर टूट कर गिर गया। इस कमरे में चार बेड लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि एक टीटीई रूम में ठहरे हुए थे और वह कमरे के बाहर थे। सूचना पाकर अन्य कमरों में ठहरे टीटीई भी आ गए। इस रनिंग रूम का दो महीने पहले ही मेंटेनेंस कराया गया था। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

उधर, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं एनएफआईआर के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि छत का प्लास्टर गिरना गंभीर मामला है। अगर उस वक्त कोई टीटीई बेड पर रहता तो उसे गंभीर चोटें आतीं। मरम्मत कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed