{"_id":"67c606cd9099234fbe0c3814","slug":"gorakhpur-news-cctv-cameras-will-be-installed-on-gorakhpur-varanasi-and-sonauli-highways-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-858872-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर-वाराणसी और सोनौली हाईवे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर-वाराणसी और सोनौली हाईवे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
विज्ञापन
गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर कैमरा लगवाने के लिए चल रही टेंडर प्रक्रिया
हाईवे की निगरानी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने दिए हैं कैमरे लगवाने के निर्देश
नए बनने वाले सभी हाईवे पर निर्माण के साथ लगाए जाएंगे कैमरे
गोरखपुर। सुरक्षा और निगरानी के लिए गोरखपुर से अयोध्या के बाद अब गोरखपुर से वाराणसी और सोनौली हाईवे पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गोरखपुर-अयोध्या के बीच कैमरे लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके मॉडल को दूसरी सड़क पर भी लागू किया जाएगा।
श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद गोरखपुर से अयोध्या के बीच हाईवे पर आवागमन बढ़ गया है। सड़क सुरक्षा के लिहाज से पिछले साल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्लोज सर्किट कैमरे लगवाने के निर्देश दिए थे। सर्वे के बाद कैमरा लगवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा रविवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर हुई बैठक में अन्य हाईवे पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम के निर्देश के बाद अब गोरखपुर से सोनौली और गोरखपुर से वाराणसी हाईवे पर भी कैमरे लगवाने की तैयारी शुरू हो गई है।
--
बिहार और नेपाल के चलते बढ़ाई जा रही है सतर्कता
अयोध्या से गोरखपुर हाईवे कुशीनगर के रास्ते बिहार के गोपालगंज, सीवान और मुजफ्फरपुर जिलों को जोड़ता है। इसी तरह गोरखपुर-सोनौली हाईवे के रास्ते नेपाल से लोगों का आना-जाना होता है। गोरखपुर-वाराणसी हाईवे भी संवेदनशील है। इन सभी हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगने से सुरक्षित आवागमन को बढ़ावा मिलने के साथ अपराधियों की धर-पकड़ में भी आसानी होगी। सीसीटीवी कैमरे लगने सेपुलिस को अपराधियों और तस्करों की छानबीन में आसानी होगी।
विज्ञापन
--
वर्जन
गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर कैमरे लगवाने के लिए टेंडर जारी हो चुका है। गोरखपुर से वाराणसी और सोनौली हाईवे पर भी जल्द ही कैमरे लगवाए जाएंगे।
- ललित पाल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई